{"_id":"5d4c65f58ebc3e6c9874a12b","slug":"school-holiday-kidnapping-child-fatehabad-fatehabad-news-rtk510608622","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण की अफवाहों से चार प्ले-वे स्कूलों में चार दिन की छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण की अफवाहों से चार प्ले-वे स्कूलों में चार दिन की छुट्टी
विज्ञापन
भूना। मासूम बच्चों के अपहरण की अफवाहों और दहशत के चलते चार प्ले-वे स्कूल संचालकों ने 4 दिन की बच्चों की छुट्टी कर दी है। हालांकि भूना इलाके में अभी तक किसी प्रकार से बच्चों के किडनैप से संबधित कोई घटना नहीं हुई है, बावजूद इसके शहर में अफवाहें फैली हुई हैं। जिससे बच्चों के अभिभावक एवं प्ले-वे स्कूल चलाने वाले अध्यापक भयभीत हैं। उसी के चलते शहर के सभी प्ले-वे संचालकों ने अवकाश की घोषणा कर दी है।
जानकारी के अनुसार भूना शहर में 4 प्ले वे स्कूल में जिनमें ब्लूमिंग वर्ल्ड प्ले-वे स्कूल, पैरामाऊंट कान्वेंट प्ले-वे स्कूल, आशियाना प्ले वे स्कूल तथा एमेंजिंग किडस प्ले वे स्कूल में करीब 400 मासूम बच्चे शिक्षा ले रहे हैं। जिनकी आयु 2 वर्ष से 6 वर्ष के मध्य है। लेकिन पिछले एक सप्ताह से शहर में बच्चों को उठा कर ले जाने वाला गिरोह सक्रिय होने की अफवाहें फैली हुई हैं। जिससे अभिभावक तो चिंतित थे, वहीं स्कूल संचालक भी परेशान थे। प्ले-वे स्कूल संचालकों ने मिलकर भूना शहर के चारों प्ले-वे स्कूलों से बच्चों की सोमवार तक छुट्टी की घोषणा कर दी है।
जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग ने बताया कि हमारे जिले में बच्चों की किडनैपिंग जैसी कोई वारदात सामने नहीं आई है, लेकिन माध्यमिक शिक्षा विभाग हरियाणा के महानिदेशक डॉ. राकेश गुप्ता ने स्कूल में छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिसके चलते जिला के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में सख्त से सख्त निर्देश दिए गए हैं कि छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध करें। अगर कोई विद्यालय परिसर में असामाजिक तत्व दिखाई दे तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें। अगर किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो स्कूल मुखिया जिम्मेवार होंगे। ब्लूमिंग बर्ड प्ले वे स्कूल के जयंत खुराना व पैरामाऊंट कान्वेंट स्कूल के संचालक जसकरण ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बच्चों के अपहरण की अफवाहों को लेकर परिजन भयभीत थे। जिसको लेकर उन्हें मजबूरन प्ले-वे स्कूलों की छुट्टियां करनी पड़ी।
विज्ञापन
बच्चों को स्कूल भेजें, परंतु सतर्कता भी बरतें : एसपी
पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह ने भूना में प्ले वे स्कूलों में किडनैपिंग की वारदात से डर के चलते बच्चों की छुट्टी करने के बारे में कहा कि किसी को डरने की जरूरत नहीं है। बल्कि बच्चों को स्कूल में अवश्य भेजें। मगर कोई भी संदिग्ध पुरुष या महिला दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि बच्चा किडनैप गिरोह जैसा कोई मामला सामने नहीं आया है, फिर भी हमें सतर्क रहना चाहिए।