फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   School first in beauty

पांच साल में ही जिले का सबसे सुंदर स्कूल बन गया भिरडाना-2

Sat, 27 Mar 2021 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
School first in beauty
भिरडाना के स्कूल का खूबसूरत नजारा। - फोटो : Fatehabad
मुख्यमंत्री विद्यालय सुंदरीकरण प्रतियोगिता में जिला स्तर पर सत्र 2020-21 के लिए राजकीय संस्कृति मॉडल प्राथमिक स्कूल भिरड़ाना-2 को प्रथम स्थान मिला है। विद्यालय के अध्यापक महाबीर प्रसाद ने बताया कि यह विद्यालय सत्र 2015 में शुरू हुआ था। उस समय यह केवल एक शाखा स्कूल था। केवल तीन कक्ष और चहारदीवारी थी जिसमें 120 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। खेल के मैदान में मिट्टी का टीला था। वर्ष 2016 में तबादले हुए तो इस विद्यालय में 5 अध्यापक आए जिन्होंने स्कूल का कायाकल्प कर दिया। विद्यालय के एसएमसी सदस्य धर्मवीर सिंह ने बताया कि विद्यालय में अध्यापक महाबीर प्रसाद के आने के बाद इसके चार चांद लग गए। इन्होंने दिन रात मेहनत करके इस स्कूल को आज पूरे जिले में प्रथम स्थान दिलवाया। विद्यालय का निरीक्षण करने पर पाया गया कि इसमें सभी प्रकार की सुविधाएं हैं, जो महंगे कान्वेंट स्कूल में मिलती हैं। बच्चों के खेलने के लिए खुले मैदान हैं जिसमें खो खो, कबड्डी और दौड़ के लिए जगह बनाई गई है। छोटे बच्चों के लिए कल्पना चावला पार्क का निर्माण किया गया है जिसमें विभिन्न प्रकार के झूले लगे हुए है। लाइब्रेरी बहुत ही सुंदर है। पूरे विद्यालय को वाईफाई और सीसीटीवी से जोड़ा गया है। यहां पर हर वर्ष 100 से ज्यादा बच्चे निजी विद्यालयों को छोड़कर दाखिला लेते हैं। बच्चों में सामाजिक और नैतिक गुणों की भावना पैदा करने के लिए स्काउट एंड गाइड की यूनिट भी चलती है।
विज्ञापन

परिवार जैसा माहौल मिला: मुख्य शिक्षिका
मुख्य शिक्षिका ज्योति ने बताया कि इस विद्यालय में आने पर उसे महसूस ही नहीं हुआ कि यह कोई विद्यालय है या परिवार है, सभी बच्चे अनुशासन में रहकर शिक्षण करते हैं। प्रार्थना सभा में माइक और स्पीकर की सहायता से बच्चे हर रोज कुछ ना कुछ अपने विचार रखते हैं। कुछ बच्चे समाचार बोर्ड पर समाचार लिखते हैं, विचार लिखते हैं।
विज्ञापन

लोगों का सहयोग भी सराहनीय
विद्यालय में कोई सफाई कर्मचारी और चौकीदार नहीं है। गांव के लोग इतने सहयोगी हैं कि आज तक 4 साल के अंदर यहां पर कोई भी कभी कोई चोरी जैसी घटना नहीं हुई। जितने भी परिवार स्कूल से जुड़े हुए हैं, इसे वह अपना स्कूल मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed