फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   School bus collided with tree in Fatehabad of Haryana

फतेहाबाद: स्टेयरिंग फेल होने से पेड़ से टकराई स्कूल बस, 38 बच्चे बाल-बाल बचे, चालक को आई गंभीर चोट

Thu, 14 Jul 2022 08:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 14 Jul 2022 08:01 PM IST
सार

बस में सवार 38 बच्चे सुरक्षित हैं, हादसे में दो बच्चों को मामूली चोट आई है। चालक के पैर में गंभीर चोट आई है। वहीं चालक को सीएचसी केंद्र भूना में दाखिल किया।

विज्ञापन
School bus collided with tree in Fatehabad of Haryana
हादसे में क्षतिग्रस्त बस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबााद के भूना क्षेत्र में गांव जांडली कला में डीएएम पब्लिक स्कूल की बच्चों से भरी बस का स्टेयरिंग फेल होने से चौबारा- जांडलीखुर्द सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बस चालक के पांव में गंभीर चोट आई है। जबकि बस में सवार 38 बच्चे सुरक्षित हैं, हादसे में दो बच्चों को मामूली चोट आई है। वहीं चालक को सीएचसी केंद्र भूना में दाखिल किया। जहां उसे प्राथमिक उपचार देकर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

विज्ञापन

   
बता दें कि गुरुवार को स्कूल की छुट्टी होने के 35 वर्षीय बस चालक सत्यवान चौबारा अपने जांडली खुर्द, मोचीवाली, चौबारा व गोरखपुर रूट के 38 बच्चों को लेकर चला था। चालक जांडलीखुर्द के बच्चों को बस से नीचे उतारकर करीब एक किलोमीटर ही चला था कि चौबारा-जांडलीखुर्द के बीच बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। चालक ने तुरंत बच्चों को दिशा निर्देश देकर एक दूसरे को मजबूती से पकड़कर रखने के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बच्चों ने हादसे में बचने के लिए सीट की एंगल को मजबूती से पकड़ लिया। इस दौरान बच्चों को बचाने के लिए चालक ने जोखिम उठाकर अपनी दिशा से बस को रोकने के लिए पेड़ से टकरा दिया। जिसमें बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। चालक के पांव में गंभीर चोट लगी है। हादसे की सूचना मिलते ही स्कूल के डायरेक्टर अजीत कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने दूसरी बस के माध्यम से बच्चों को घर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में चौबारा गांव की एक छात्रा को भी मामूली चोट आई हैं। इस संबंध में स्कूल के डायरेक्टर अजीत सिंह ने बताया कि स्कूल बस का स्टेयरिंग फेल होने से हादसा हुआ है। लेकिन चालक ने बहादुरी के साथ अपनी जान जोखिम में डालकर सभी बच्चों को सुरक्षित बचा लिया।


इस संबंध में थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि स्कूल बस हादसे से संबंधित पुलिस के पास कोई सूचना नहीं है। मगर फिर भी अपने स्तर पर बस एक्सीडेंट मामले की जांच करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed