{"_id":"57950df64f1c1b2932c4b975","slug":"sawan-first-monday-shiva-temple-shiva-worship-in-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन का पहला सोमवार आज, शिवलिंग पर चढ़ेगा आस्था का जल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन का पहला सोमवार आज, शिवलिंग पर चढ़ेगा आस्था का जल
fatehabad
Updated Mon, 25 Jul 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
lord shiva
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन का पहला सोमवार होने के चलते आज श्रद्धालु शिवलिंग पर आस्था का जल चढ़ाएंगे। शहर के कई मंदिरों में शिवालयों को सजाने का क्रम रविवार से ही शुरू हो गया। स्थानीय दुर्गा मंदिर स्थित शिवालय में खुद मंदिर के पुजारी महेंद्र प्रसाद शर्मा एवं श्रद्धालु कमल बतरा ने रविवार शाम को ही शिवलिंग की साज-सज्जा शुरू कर दी। इसके अलावा मनकामेश्वर मंदिर में भी सावन के पहले सोमवार के लिए शिवालय में बनी भगवान शिव की झांकियों पर लाइटिंग की गई है।
दुर्गा मंदिर के पुजारी महेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि सावन का पहला सोमवार होने के कारण सुबह-सवेरे ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में जुट जाएगी और सभी अपने आराध्य भगवान शिव के शिवलिंग स्वरूप पर जल चढ़ाएंगे।
विज्ञापन
दुर्गा मंदिर के पुजारी महेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि सावन का पहला सोमवार होने के कारण सुबह-सवेरे ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में जुट जाएगी और सभी अपने आराध्य भगवान शिव के शिवलिंग स्वरूप पर जल चढ़ाएंगे।
विज्ञापन