फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Saved two minors from becoming child brides on Devuthani Gyaras.

Fatehabad News: देवउठनी ग्यारस पर दो नाबालिगों को बालिका वधू बनने से बचाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Saved two minors from becoming child brides on Devuthani Gyaras.
जाखल (फतेहाबाद)। खंड के गांव म्योंद कलां में वीरवार को देवउठनी ग्यारस के दिन दो नाबालिग को बालिका वधू बनने से बचा लिया गया। बाल विवाह निषेध अधिकारी रेखा अग्रवाल की टीम ने समय रहते गांव में पहुंच कर परिजनों को समझाते हुए कानूनों की जानकारी दी। इसके बाद बरात वापस भेजी गई।जानकारी के अनुसार मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला परिवार 10 सालों से भी ज्यादा समय से गांव म्योंद कला में रह रहा है। इस परिवार की दो नाबालिग लड़कियों की शादी वीरवार को रखी हुई थी। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से बरात म्योंद कलां के लिए चली हुई थी। इसी बीच किसी ने सूचना देकर प्रशासन को नाबालिग विवाह के बारे में बताया। इसके बाद बाल विवाह निषेध अधिकारी अपनी टीम के साथ गांव में पहुंची। उन्होंने परिवार के सदस्यों से कागजों में जन्मतिथि दिखाने को कहा तो दोनों लड़कियों की उम्र कम निकली। इसके बाद परिवार को बाल विवाह रोकथाम संबंधी कानून और उसमें सजा के प्रावधान के बारे में बताया गया। इसके बाद परिजन निर्धारित आयु पूरी होने के बाद ही शादी करने पर राजी हो गए। फोन के माध्यम से वर पक्ष को सूचना देकर बरात को रास्ते से ही वापस भेज दिया गया। लड़कियों के पिता के पांच बेटियां व एक बेटा है। इसमें से एक बेटी व बेटे की शादी पहले ही हो चुकी है। अब दो लड़कियों की शादी होनी थी।
विज्ञापन

------
गुप्त सूचना के आधार पर जाखल खंड के गांव म्योंद कलां में जाकर दो नाबालिग लड़कियों की शादी रुकवाई गई है। बरात को वापस भेज दिया गया। परिजनों को बताया गया है कि बाल विवाह पर रोक लगी हुई है। अगर कोई ऐसा करता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-रेखा अग्रवाल, बाल विभाग निषेध अधिकारी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed