फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Save others by avoiding intoxication: Musafir

नशे से बचकर दूसरों को भी बचाएं : मुसाफिर

Thu, 26 Dec 2024 04:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 26 Dec 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Save others by avoiding intoxication: Musafir
डीएवी स्कूल नागपुर में आयोजित सेमिनार को संबोधित करते नशामुक्ति टीम प्रभारी सुंदरलाल। 
रतिया। अगर हमें मजबूत राष्ट्र का निर्माण करना है तो हर प्रकार के नशे को जड़ से उखाड़ फेंकना होगा। नशामुक्ति के लिए सबसे जरूरी है कि हम स्वयं इस खतरे के प्रति जागरूक बनें। इसे अपनी जिम्मेदारी समझकर अपने और समाज के सभी लोगों को इस समस्या से मुक्त कराएं।
विज्ञापन


यह बात जिला पुलिस की नशामुक्ति टीम के प्रभारी एसआई सुंदरलाल मुसाफिर ने कही। वह नशामुक्ति अभियान के तहत बुधवार को गांव नागपुर स्थित डीएवी स्कूल में आयोजित सेमिनार में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले नुकसान बताकर इससे बचने की जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि युवा वर्ग में नशा करने की बढ़ती प्रवृति बहुत गंभीर समस्या है। नशे से अपराधों में भी वृद्धि होती है। नशा सामाजिक बुराई है। इससे अनमोल जीवन समय से पहले समाप्त हो जाता है। उसके परिवार को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए नशे से दूर रहें और खुद की जागरूकता के साथ अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को समाज को नशामुक्त करने की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल डायरेक्टर राकेश मेहता और चेयरपर्सन रंजू मेहता ने की। जिला पुलिस की टीम का स्वागत कर प्रिंसिपल प्रियंका भारद्वाज ने इस प्रकार के सेमिनार को युवा पीढ़ी के लिए बेहद लाभकारी बताया।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed