फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Save daughters, educate daughters and malaria awareness

Fatehabad News: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और मलेरिया जागरूकता

Sun, 27 Apr 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 27 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Save daughters, educate daughters and malaria awareness
जागरूकता रैली निकालते स्वास्थ्य कर्मी, आंगनबाड़ी वर्कर और स्कूल स्टाफ।
भट्टू कलां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भट्टूकलां में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के साथ मलेरिया रोकने के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जागरूकता रैली भी निकाली गई।
विज्ञापन

इसमें एसएमओ डॉ. कुलदीप चौधरी, स्वास्थ्य निरीक्षक कश्मीर लाल, स्वास्थ्य कार्यकर्ता संजू, बंटी ने भ्रूण हत्या और गर्भ में लिंग की जांच करने को समाज के लिए बहुत ही घातक बताया। उन्होंने कहा कि बेटा- बेटी में अंतर नहीं समझना चाहिए। उन्होंने बताया कि समाज में बेटा-बेटी के अनुपात में गिरावट आना समाज के लिए नुकसानदायक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गर्मी के इस मौसम में हमें स्वच्छता का अवश्य ध्यान रखना चाहिए। इस कैंप में भट्टूमंडी सरपंच सुमन, प्रिंसिपल रामभतेरी, विक्की प्रकाश, मोहन कुमार, भरतसिंह, नकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव ठरवा की विजयलक्ष्मी को बिश्नोई समाज करेगा सम्मानित

समैन। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में 233 वीं रैंक प्राप्त कर अपने गांव और जिले का नाम रोशन करने वाली गांव ठरवां निवासी विजयलक्ष्मी को बिश्नोई समाज सम्मानित करेगा। उनके सम्मान में रविवार को टोहाना के गुरु जंभेश्वर मंदिर में सम्मान समारोह होगा। गांव के सरपंच राजेश कुमार ने बताया कि विजयलक्ष्मी ने यूपीएससी की परीक्षा पास करके अपने गांव और जिले के साथ बिश्नोई समाज का नाम रोशन किया है। इसलिए बिश्नोई समाज उन्हें सम्मानित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed