फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Satsang in Agrawal Dharamshala of Bhattukalan

जब तक पूर्ण सद्गुरु की शरण हमें नही मिलेगी, हम भक्त नहीं बन पाएंगे : साध्वी सुजाता

Mon, 16 Sep 2024 06:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 16 Sep 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
Satsang in Agrawal Dharamshala of Bhattukalan
भट्टूमंडी के अग्रसेन भवन में नानी बाई रो मायरो में प्रवचन देतीं साध्वी सुजाता।
भट्टूकलां। अग्रवाल धर्मशाला में साध्वी सुजाता ने नानी बाई रो मायरो सुनाते हुए श्रद्धालुओं से कहा कि द्वापर युग में कंस के आतंक से त्रस्त धरती मां की पुकार पर यादव कुल में कृष्ण के रूप में भगवान के अवतरण का वर्णन आध्यात्मिक व व्यावहारिक लीलाओं के साथ किया। वर्तमान समय में आज घर-घर कंस पैदा हो चुके हैं, जिससे आंतकवाद, दुराचार, भ्रष्टाचार, पापाचार बढ़ गया है। जिसका परिणाम आज मानव समाज खंड-खंड होकर बहुत व्यथित है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हम सब भक्ति करते हैं, लेकिन जब तक पूर्ण सद्गुरु की शरण हमें नही मिलेगी, हम भक्त नहीं बन पाएंगे। इस कथा का मुख्य उद्देश्य समाज को भक्ति से जोड़कर सुदृढ, सम्पन, समर्पित, संगठित समाज बनाना है। उन्होंने कहा की आध्यात्मिक प्रवचन सत्संग में बच्चों सहित आना चाहिए। क्योंकि बच्चे हमारा भविष्य है। समस्त समाज को भारतीय संस्कारों से जोड़कर भारत को विश्व गुरु बनाना है। आयोजकों ने भक्तों को प्रसाद भी बांटा।
विज्ञापन




इस अवसर पर स्वामी चंद्रदेव, राज कृष्णा सिंघल दिल्ली, अनिल कुमार सिरसा, पुरुषोत्तम बंसल, राकेश बंसल, कृष्ण सिंगला, वेद प्रकाश बंसल, नवल किशोर दिल्ली, छोटू सोनी, बजरंग शर्मा, चंद्रभान शर्मा, आनंद गर्ग, सुशील कुमार, सरोज, उषा, रीतू, ज्योति, पुष्पा, पूजा, बिमला सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed