{"_id":"63e3b385ed82f1eaf100907f","slug":"sarpanches-stage-protest-outside-mlas-residence-against-e-tendering-fatehabad-news-c-21-1-49810-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ई-टेंडरिंग के खिलाफ सरपंचों ने दिया विधायक आवास के बाहर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ई-टेंडरिंग के खिलाफ सरपंचों ने दिया विधायक आवास के बाहर धरना
विज्ञापन
फतेहाबाद में विधायक आवास के बाहर धरने पर बैठे सरपंच।
फतेहाबाद। ई-टेंडरिंग व राइट टू रिकॉल वापस लेने सहित अन्य मांगों को लेकर सरपंचों द्वारा पूर्व में घोषित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को विधायक दुड़ाराम के आवास पर धरना दिया गया। सुबह पहले ही सरपंच विधायक के आवास पर दरी बिछाकर बैठ गए और नारेबाजी की। ज्ञात रहे कि प्रदेश की सरपंच एसोसिएशन ने ऐलान किया था कि भाजपा व जजपा समर्थित विधायकों के घर पर मंगलवार से धरना दिया जाएगा। सरपंचों का कहना है कि जब कि विधायक उनकी मांगों को विधानसभा में नहीं उठाएंगे, उनका धरना जारी रहेगा। धरना केवल फतेहाबाद में ही विधायक आवास के आगे दिया गया। रतिया व टोहाना के सरपंचों ने इससे दूूरी बनाए रखी।
सरपंच एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन पोटलिया ने कहा कि मुख्यमंत्री और पंचायत मंत्री बार-बार यह कह रहे हैं कि सरपंचों को रुपये खाने नहीं दिए जाएंगे, इस प्रकार सरपंचों को अपमानित किया जा रहा है, इसको लेकर भी सरपंचों में रोष है। उन्होंने कहा कि पहले ब्लाक लेवल पर धरने दिए गए, अब विधायकों के घरों के बाहर बैठे हैं, जब तक विधायक उनकी मांगें नहीं उठाते। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद में पंचायत मंत्री बबली ने अपने कार्यक्रम में सरपंचों को चोर कहा था, लेकिन सरपंच चोर नहीं हैं बल्कि चोरी रोकते हैं। सरकार ई-टेंडरिंग के माध्यम से पंचायतों में चोरों को घुसाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आगे और भी कड़े निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ई-टेंडरिंग के नाम पर सरपंचों के हाथ कमजोर कर रही है। गांव के सरपंच को पता होता है कि कहां काम करवाना है और इस पर कितना खर्च आ सकता है, लेकिन सरकार ई-टेंडरिंग के नाम पर घपलेबाजों के हाथ खोलना चाहती है।
भट्टूकलां के सरपंच ही हुए शामिल
फतेहाबाद में विधायक दुड़ाराम के आवास पर धरने पर केवल 12 सरपंच ही पहुंचे। इनमें 10 सरपंच भट्टूकलां खंड से थे। फतेहाबाद से केवल धारनिया व बीघड़ के सरपंच ने भाग लिया। इसके अलावा कुछेक पंच भी धरने में शामिल हुए। फतेहाबाद खंड के सरपंचों ने इस धरने की ओर कोई रुझान नहीं दिखाया। वहीं रतिया व टोहाना में भी विधायकों के आवास पर धरना दिया जाना था, लेकिन यहां पर भी किसी सरपंच ने कोई रूचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन
कोट
हम ई-टेंडरिंग व राइट टू रिकॉल के खिलाफ अपनी जंग छेड़े हुए हैं। हमारा धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक कि सरकार के समर्थित विधायक हमारी बात विधानसभा में नहीं उठाएंगे। गांवों के विकास के लिए हमारी लड़ाई लगातार जारी रहेगी।
-चंद्रमोहन पोटलिया, प्रदेश प्रेस प्रवक्ता, सरपंच एसोसिएशन।