फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sarpanch united against Panchayat minister in Fatehabad

फतेहाबाद: पंचायत मंत्री के खिलाफ एकजुट हुए सरपंच, बोले- जारी रहेगा विरोध

Wed, 04 Jan 2023 03:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 04 Jan 2023 03:44 PM IST
सार

सरपंच नरेंद्र ने चेतावनी दी कि यदि मंत्री जल्द ही इस घटना को लेकर गांव में आकर माफी नहीं मांगते तो हरियाणाभर के सरपंचों को इस मामले में एकजुट करेंगे। 

विज्ञापन
Sarpanch united against Panchayat minister in Fatehabad
पंचायत मंत्री के खिलाफ एकजुट हुए सरपंच - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद के गांव नाढ़ोडी में विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली द्वारा सरपंच को चेतावनी देने का मामला अब पूरी तरह गहराता जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर बुधवार को भूना के बीडीपीओ कार्यालय में सरपंचों ने मीटिंग की, जिसमें काफी संख्या में सरपंचों ने शामिल होकर इस घटना की निंदा की।

विज्ञापन


एक बार फिर पंचायत मंत्री द्वारा 23 जनवरी को प्रस्तावित मधुर मिलन समारोह का विरोध करने की बात दोहराई। साथ ही सरपंच नरेंद्र ने चेतावनी दी कि यदि मंत्री जल्द ही इस घटना को लेकर गांव में आकर माफी नहीं मांगते तो हरियाणाभर के सरपंचों को इस मामले में एकजुट करेंगे।
विज्ञापन


पूरे हरियाणा के सरपंच इकट्ठे होकर जो निर्णय लेंगे, उसी निर्णय अनुसार आगे विरोध किया जाएगा। साथ ही रविवार को गांव में लोगों को इकट्ठा किया जाएगा। फिल्हाल जब तक मंत्री माफी नहीं मांगते, तब तक मधुर मिलन समारोह का विरोध जारी रहेगा। बैठक में समैन के सरपंच रणबीर गिल, ढांड के सरपंच चंद्रमोहन सहित कई सरपंच मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed