फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sarpanch sitting on strike outside Bhattukalan BDPO office.

Fatehabad News: सरपंच एसोसिएशन ने भट्टूकलां के बीडीपीओ के खिलाफ दिया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Sarpanch sitting on strike outside Bhattukalan BDPO office.
भट्टूकलां। बीडीपीओ पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए मंगलवार को भट्टूकलां खंड सरपंच एसोसिएशन ने बीडीपीओ कार्यालय में धरना दे दिया। सरपंच एसोसिएशन खंड प्रधान चंद्रमोहन पोटलिया व सरपंच राजेश भिंचर ने बताया कि भट्टूकलां के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी भजन लाल शर्मा का व्यवहार सरपंचों के साथ ठीक नहीं है। जिसके चलते उन्होंने मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। जब तक जिला उपायुक्त उनकी समस्याओं का हल नहीं निकलवाएंगे, तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

पोटलिया ने आरोप लगाया कि जब सरपंच अपने काम को लेकर बीडीपीओ शर्मा से मिलते हैं तो वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को प्रताड़ित करते हैं कि सरपंच को उनसे मिलने क्यों दिया। वहीं जब वे फाइलों पर साइन करवाने जाते हैं, तो फाइल पर साइन ऊपरी साइड पर करके निचले कर्मचारियों को मार्क कर देते हैं। जिससे काम अटक जाता है। बीडीपीओ की इस टरकाऊ व काम ना करने की नीति तथा उनके व्यवहार से वे दुखी हैं। इस धरने पर सरपंच प्रह्लाद सिंह, सरपंच सुरेश कुमार, सरपंच प्रतिनिधी बलजीत बैनिवाल, सुखदेव शर्मा, राकेश लोयल, आशीष सिंगला सहित अनेक सरपंच मौजूद रहे।इस बारे में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी भजन लाल शर्मा से बात की तो उन्होंने कहा कि वे किसी से दुर्व्यवहार नहीं करते और ना ही किसी का काम रोकते हैं। मेरी मेज पर कोई फाइल पेंडिंग नहीं है, आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed