{"_id":"65a17bcc959dee6094070008","slug":"sanitation-branch-operated-bulldozer-in-the-city-without-technical-branchs-approval-bills-stopped-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-11256-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: तकनीकी ब्रांच की बिना मंजूरी सफाई ब्रांच ने शहर में चलाया बुलडोजर, बिलों पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: तकनीकी ब्रांच की बिना मंजूरी सफाई ब्रांच ने शहर में चलाया बुलडोजर, बिलों पर लगी रोक
विज्ञापन
फतेहाबाद में सड़क किनारे सफाई करता बुलडोजर।
फतेहाबाद। स्वच्छता अभियान को लेकर नगर परिषद ने खाली प्लॉटों से कचरा उठवाने के लिए बुलडोजर चलवाया। लेकिन इसको लेकर तकनीकी ब्रांच से मंजूरी नहीं ली गई। जिला नगर आयुक्त ने बिलों के पास करने पर रोक लगा दी है। इसको लेकर संबंधित ब्रांच की रिपोर्ट मांगी गई है। ये ही नहीं नगर परिषद अधिकारियों ने बिना मानक ही शहर में कचरा उठान को लेकर बुलडोजर चलवाया। इसको लेकर गड़बड़झाला की आशंका भी जाहिर की जा रही है।
हालांकि अभी तकनीकी ब्रांच भी इसको लेकर रिपोर्ट देनी है। ऐसे में सवाल ये भी उठ रहे हैं कि तकनीकी ब्रांच कैसे 20 दिन बाद धरातल पर चेकिंग करके रिपोर्ट देगी। हालांकि संबंधित ब्रांच के कर्मचारियों का कहना है कि उनके पास अभियान में बुलडोजर के इस्तेमाल के फोटोग्राफ और वीडियो भी है। बताया जा रहा है कि करीब तीन लाख रुपये के बिल रुके हुए हैं। वहीं पूर्व पालिका प्रधान एवं मौजूदा पार्षद अनिल गर्ग का कहना है कि पिछले कार्यकाल में तो लाखों रुपये के फर्जी बिल पास हुए है। 50 से 60 लाख रुपये का घोटाला हुआ है। नगर निकाय की तरफ से दिसंबर माह में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर परिषद अधिकारियों ने चहेतों के प्लॉट में बुलडोजर चलवाकर प्लॉट व अन्य जगहों की सफाई करवाई। जहां पर जरूरत थी वहां पर चली ही नहीं और आज भी कचरे के ढेर लगे है।
अब मिली नए बुलडोजर की खरीद की मंजूरी
नगर परिषद के पास करोड़ों रुपये का बजट होने के बावजूद बुलडोजर की खरीद करने की पैरवी नहीं की गई और फाइल अटकी रही। नगर परिषद ने मुख्य कचरा संग्रह स्थल पर भी लगातार किराए पर बुलडोजर लेकर उठान करवाया। लेकिन अब लंबे समय बाद खुद का बुलडोजर खरीदने की मंजूरी मिली है। नगर परिषद जैम पोर्टल से बुलडोजर की खरीद कर रहा है।
विज्ञापन
21 तक धार्मिक स्थलों के पास होगी सफाई
अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह को लेकर नगर परिषद 14 जनवरी से लेकर 21 जनवरी तक धार्मिक स्थलों के पास सफाई करवाएगा। नगर परिषद की तरफ से मंदिरों के आसपास सफाई अभियान चलाए जाएंगे।
कोट
नगर परिषद में बुलडोजर को लेकर मोटा घोटाला हुआ है। पिछले कार्यकाल में 50 से 60 लाख के फर्जी बिल पास हुए। बिना सामान खरीदे ही बिल पास बन रहे है। मामलों को लेकर कई बार मुद्दा उठाया जा चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है।
- अनिल गर्ग, पार्षद नगर परिषद एवं पूर्व प्रधान नगर पालिका
कोट बुलडोजर अब किराये पर लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जल्द ही नगर परिषद की खुद की बुलडोजर होगी। जैम पोर्टल से बुलडोजर की खरीद की जा रही है और प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
- राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान नगर परिषद
कोट
22 जनवरी के कार्यक्रम को लेकर इससे पहले धार्मिक स्थलों के आसपास अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर मंदिर के पदाधिकारियों के साथ मिलकर ये अभियान चलेगा। बुलडोजर के बिल की जहां तक बात है, बिल पास होने के लिए रूटीन में आते रहते है। बिलों को पास भी किया जाता है और रोके भी जाते है।
- संजय बिश्नोई, जिला नगर आयुक्त