{"_id":"6415f34897e7ea80da0e28e4","slug":"samples-for-two-women-suspected-of-h3n2-sent-for-investigation-fatehabad-news-c-21-1-83291-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: एच3एन2 संदिग्ध दो महिलाओं के लिए सैंपल, भेजे जांच के लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: एच3एन2 संदिग्ध दो महिलाओं के लिए सैंपल, भेजे जांच के लिए
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में शनिवार को एच3एन2 को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा दो संदिग्ध महिलाओं के सैंपल लिए गए हैं। इनमें 30 साल की एक महिला गांव माजरा की निवासी है और दूसरी महिला फतेहाबाद क्षेत्र की 35 साल की महिला है।
अब तक छह मरीजों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें तीन के सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी है और एक की रिपोर्ट अभी पेंडिंग पड़ी है। नागरिक अस्पताल में आई इन महिलाओं को खांसी, जुकाम व बुखार की शिकायत थी। इनके सैंपल लेकर अग्रोहा लैब में भेजा गया है। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन खांसी व जुकाम के 40 से 50 मरीज आ रहे है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग सैंपलिंग पर जोर नहीं दे रहा है। केवल उन्हीं मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं, जिनमें गंभीर लक्षण दिखाई दे रहे हैं।
कोट
जिले में दो महिलाएं एच3एन2 संदिग्ध मिली हैं। उनके सैंपल लेकर जांच के लिए अग्रोहा लैब में भेजे गए हैं। अब तक छह लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें तीन की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। एक की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। शनिवार को भी दो सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम अधिकारी।