फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sample taken from the diary

रतिया में डेयरी पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम का छापा, दुग्ध उत्पादों के भरे सैंपल

Thu, 17 Jun 2021 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Sample taken from the diary
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ टोहाना रोड पर स्थित एक डेयरी में छापा मारा। टीम सदस्यों ने इस डेयरी से दूध, घी, पनीर व क्रीम के सैंपल लेकर जांच के लिए चंडीगढ़ लैब में भेज दिए।
विज्ञापन

इस कार्रवाई का नेतृत्व मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के इंस्पेक्टर विक्रम भादू ने किया जबकि खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र पूनिया ने सैंपलिंग करवाई। जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम को कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी कि टोहाना रोड पर एक डेयरी संचालक मिलावटी दूध, घी तथा अन्य सामग्री की बिक्री कर रहा है। शिकायत के बाद इंस्पेक्टर विक्रम भादू, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र पूनिया अपनी टीम को साथ लेकर टोहाना रोड पर स्थित इस डेयरी पर पहुंचे। हालांकि, टीम सदस्यों ने सिर्फ एक ही डेयरी पर निरीक्षण किया है।
विज्ञापन

डेयरी पर निरीक्षण कार्रवाई शिकायतों के आधार पर की गई है। हमें कुछ दिन से लगातार शिकायतें मिल रही थी कि रतिया का उक्त दुकानदार मिलावटी सामग्री बेच रहा है। शिकायत मिलने के बाद चार सैंपल लिए गए हैं जिनको जांच के लिए चंडीगढ़ लैब में भेज दिया है। लैब से रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। -विक्रम भादू, इंस्पेक्टर, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed