{"_id":"6a075cf6d41262f7cf08dc34","slug":"rural-sanitation-workers-staged-a-sit-in-at-the-dc-office-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-153900-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने डीसी कार्यालय पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने डीसी कार्यालय पर दिया धरना
Fri, 15 May 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 15 May 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। डीसी कार्यालय के बाहर धरना देते ग्रामीण सफाई कर्मचारी। विज्ञप्ति
फतेहाबाद। विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को दो दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल शुरू हो गई है। हड़ताल के पहले दिन ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने कामकाज पूरी तरह ठप रखा और उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान सुनील कुमार और मंच संचालन हरपाल सिंह ने किया।
धरने को संबोधित करते हुए सीटू के जिला कन्वीनर ओमप्रकाश अनेजा, बेगराज ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं लेकिन सरकार लगातार उनकी आवाज को अनसुना कर रही है। कर्मचारी नेताओं ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि बजट सत्र और मुख्यमंत्री के साथ हुई वार्ताओं में जो आश्वासन मिले थे उन्हें आज तक धरातल पर लागू नहीं किया गया है। इस अवसर पर नगरपालिका इकाई के प्रधान नरेश राणा, अनिल कुमार, पवन कुमार, गुरदास, दर्शन सिंह, रविंद्र कुमार, रुलीराम, ओम प्रकाश लोट, सत्यवान आदि उपस्थित रहे।