फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ruckus in Private hospital after child dies in Ratia

Ratia: निजी अस्पताल में आठ वर्षीय बच्ची की मौत, भड़के परिजनों ने किया हंगामा, तोड़फोड़ का आरोप

Fri, 07 Oct 2022 02:53 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 07 Oct 2022 02:53 PM IST
सार

मृतक बच्ची के पिता टेलर का कार्य करने वाले वार्ड नंबर 7 निवासी प्रेम सिंह ने अस्पताल के चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल चिकित्सकों की लापरवाही के चलते ही उसकी बेटी की जान गई है।

विज्ञापन
Ruckus in Private hospital after child dies in Ratia
बच्ची की मौत के बाद हंगामा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

रतिया के टोहाना रोड स्थित निजी अस्पताल में आठ वर्षीय बच्ची की मौत होने पर गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा कर दिया। हंगामे के दौरान अस्पताल के मुख्य चिकित्सक के केबिन के दरवाजे के शीशे भी टूट गए। सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के आने तक मृतका के परिजन शव को अस्पताल से लेकर चले गए। मृतक बच्ची के पिता प्रेम सिंह ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


पुलिस के सामने अस्पताल संचालक आरके सिंह ने आरोप लगाया कि मृतक बच्ची के पिता प्रेम सिंह और उसके परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ करते हुए स्टाफ सदस्यों के साथ हाथापाई करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस को सूचना दी गई तो उक्त तोड़फोड़ और हंगामा करने वाले लोग वहां से भाग गए।
विज्ञापन


अस्पताल संचालक आरके सिंह ने बताया कि रतिया निवासी प्रेम सिंह ने 3 अक्तूबर को अपनी आठ वर्षीय बेटी नवनीत कौर को अस्पताल में एडमिट करवाया था। नवनीत कौर को खून की कमी थी। उल्टी दस्त के साथ खून आने की बीमारी थी, जिसका इलाज किया जा रहा था। उन्होंने प्रेम सिंह को बेटी को कहीं बड़े शहर में ले जाकर दिखाने की बात कही थी, लेकिन उन्होंने वहां ले जाकर इलाज करवाने में असमर्थतता जाहिर कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल संचालक ने आरोप लगाया कि बच्ची के पिता ने अभी तक अस्पताल में किसी तरह का पैसा भी जमा नहीं करवाया। इसके बावजूद उन्होंने गंभीरता से बच्ची का इलाज किया, लेकिन शुक्रवार को नवनीत कौर ने दम तोड़ दिया। इसके बाद मृतका के पिता प्रेम सिंह और उसके परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ करते हुए स्टाफ के साथ हाथापाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी। 

मृतक बच्ची के पिता टेलर का कार्य करने वाले वार्ड नंबर 7 निवासी प्रेम सिंह ने अस्पताल के चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल चिकित्सकों की लापरवाही के चलते ही उसकी बेटी की जान गई है क्योंकि संचालक उन्हें इलाज और बीमारी की सही जानकारी नहीं दी और मात्र पैसे रखने के चक्कर में ही उसको दाखिल रखा।


रतिया शहर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर गई थी, लेकिन मौके पर मृतक बच्ची के परिजन नहीं थे। इसके चलते अस्पताल संचालक से पूरे मामले की जानकारी ली है। फिलहाल किसी पक्ष की शिकायत नहीं आई है, मामले की जांच जारी है। शिकायत आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed