{"_id":"68700608f0185e7ee1029a50","slug":"ruckus-during-peanut-seed-distribution-tokens-given-at-police-station-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-136757-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मूंगफली बीज वितरण के दौरान हंगामा, थाने में दिए टोकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मूंगफली बीज वितरण के दौरान हंगामा, थाने में दिए टोकन
Thu, 10 Jul 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 10 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
भट्टूकलां थाने में मूंगफली का बीज के लिए टोकन देते कृषि विभाग के कर्मचारी। स्त्रोत : संवाद
भट्टू कलां । भट्टूकलां के कृषि विभाग कार्यालय पर गुजरात की मूंगफली की गिरनार 4 किस्म के बीज का फ्री वितरण के दौरान वीरवार को हंगामा हो गया। काफी किसान बीज लेने पहुंच गए। ऐसे में विभाग को 122 बैग वितरण करना मुश्किल हो गया।
इस पर कृषि विभाग के अधिकारी अपना रिकॉर्ड लेकर थाने में पहुंचे। थाना प्रभारी राधेश्याम की मौजूदगी में किसानों से नियमानुसार कागज लेकर बीज के लिए टोकन दिए गए।
टोकन से वंचित रहे किसान सुभाष, ब्बलू, रामसिंह, दलबीर सहित अनेक किसानों ने कहा कि इस मूंगफली के बीज वितरण में विभागीय कर्मचारियों ने भारी अनियमितताएं बरती हैं। जरूरत मंद किसान को वंचित रख अपने चहेतों को उक्त बीज दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें से अधिकतर बीज जो किसान के खेत में बोने के बजाय बाजार में बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
वंचित रहे किसानों ने इस संबंध में जांच करने की मांग उठाई है। थाने में टोकन कटने के बाद किसानों ने मूंगफली के बीज को एक व्यक्ति से सौदा करके एक ही ट्रैक्टर में लोड कर दिया।
इस पर किसान राजेन्द्र ढाबीखुर्द, राजबीर सिंह, जयशंकर, राजेन्द्र, अनिल ने इस बीज को व्यापारी को बेचने का आरोप लगाते हुए पुलिस बुला ली और पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने ट्रैक्टर में लादे गए करीब 150 बेग से भरी ट्राली को थाने में लाकर खड़ी कर दी। वहीं कुछ किसानों ने थाने में आकर यह मूंगफली का बीज अपना बताया तो पुलिस ने इनसे पर्चाी मांगी जो वे नही दिखा सके। इस बीच पुलिस ने खंड कृषि अधिकारी व उनके कर्मचारियों को भी थाने में बुला लिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने किसानों को बीज नियमानुसार वितरित किया है। अब किसान उस बीज का क्या करेंगे वे इस बारे क्या कह सकते है। इसके बाद जिन किसानों के पास पर्ची थी उन्हें पुलिस ने कृषि विभाग का गोदाम खुलवाकर बीज वितरित करवा दिया।