फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   RTPCR test kit over, dry ice kit not available in Ambala, corona sampling stopped

फतेहाबाद: RTPCR जांच किट खत्म, 20 दिन से रेपिड एंटीजन किट भी नहीं, कोरोना सैंपलिंग रोकी गई

Fri, 07 Oct 2022 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 07 Oct 2022 01:57 AM IST
सार

अंबाला में ड्राई आइस किट भी नहीं मिल रही है। कोरोना सैंपलिंग रोक दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना महामारी को लेकर बजट की डिमांड मांगी है।

विज्ञापन
RTPCR test kit over, dry ice kit not available in Ambala, corona sampling stopped
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल के फ्लू क्लीनिक में बंद की गई कोरोना सैंपलिंग। - फोटो : Fatehabad

विस्तार

फतेहाबाद में कोरोना जांच को लेकर सैंपलिंग एक बार फिर से रुक गई है। स्वास्थ्य विभाग के पास आरटीपीसीआर लैब में जांच के लिए किट ही खत्म हो गई है। इसके चलते जिले भर के फ्लू क्लीनिक में कोरोना सैंपलिंग रोक दी गई है। वीरवार को तीसरे दिन किसी भी सरकारी अस्पताल में आरटीपीसीआर सैंपल नहीं लिया गया।
विज्ञापन


आरटीपीसीआर जांच किट अंबाला वेयर हाउस से आनी है। इन किट को माइनस 40 डिग्री तापमान में लाना होता है लेकिन अंबाला में ड्राई आइस किट नहीं मिल रही है। इस वजह से कोरोना सैंपल जांच किट की सप्लाई नहीं हो रही है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एक या दो दिन में आरटीपीसीआर जांच किट आ जाएंगी। विभाग के पास दो हजार किट आनी है।

विज्ञापन


रेपिड एंटीजन सैंपल पहले हो चुके हैं बंद
कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास रेपिड एंटीजन किट भी नहीं है। करीब 20 दिन से रेपिड एंटीजन सैंपल भी बंद है। रेपिड एंटीजन सैंपल का फायदा ये है कि इसकी रिपोर्ट आधे घंटे में ही मिल जाती है। आरटीपीसीआर लैब शुरू होने से पहले विभाग रेपिड एंटीजन सैंपल लेकर ही जांच कर रहा था। लेकिन अब किट भी खत्म हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जिले में कोरोना महामारी की स्थिति

  • जिले में अब तक लिए गए कोरोना सैंपल - 423646
  • कोरोना संक्रमित मिल चुके - 20248
  • कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए - 19742
  • कोरोना संक्रमितों की हो चुकी मौत - 503
  • फिलहाल जिले में एक्टिव केस - 3
     

आरटीपीसीआर जांच किट खत्म हो गई है। एक या दो दिन में दो हजार किट वेयर हाउस से आ जाएंगी। इसके बाद पहले की तरह ही जांच शुरू हो जाएगी। रेपिड एंटीजन जांच को लेकर भी फिलहाल किट नहीं है। मुख्यालय ने बजट की डिमांड मांगी है। बजट आने के बाद रेपिड एंटीजन किट खरीद सकेंगे। - मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed