फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   RTPCR lab ready with 35 lakhs closed, did not even give training to regular LT

35 लाख से तैयार आरटीपीसीआर लैब बंद, रेगुलर एलटी को ट्रेनिंग तक नहीं दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
RTPCR lab ready with 35 lakhs closed, did not even give training to regular LT
नागरिक अस्पताल के फ्लू क्लीनिक में सैंपल लेने का बंद पड़ा काम। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना महामारी के दौरान लगाए गए कर्मचारियों को हटाने के बाद बड़ोपल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रही आरटीपीसीआर लैब बंद हो चुकी है। लैब को चलाने के लिए सिविल सर्जन कार्यालय ने स्वास्थ्य महानिदेशक को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि जिले में तैनात रेगुलर लैब तकनीशियन को आरटीपीसीआर लैब के लिए ट्रेनिंग दी जाए। ये ट्रेनिंग पंचकूला में दी जानी है।
विज्ञापन

अहम बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग ने आरटीपीसीआर लैब के लिए रेगुलर एलटी को ट्रेनिंग ही नहीं दी थी। सिर्फ कोविड कर्मचारियों को ही ट्रेनिंग दी गई थी जो कि हटाए जा चुके हैं। ये ही सबसे बड़ी वजह है कि बड़ोपल की आरटीपीसीआर लैब बंद हो गई है। बता दें कि बड़ोपल में आरटीपीसीआर लैब बनाने की तैयारी कोरोना की दूसरी लहर के बाद शुरू हो गई थी। लैब पर करीब 35 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। इसमें 10 लाख रुपये तैयार करने में, 15 लाख रुपये मशीनों व 10 लाख रुपये हॉटलाइन पर खर्च हो चुके हैं।
विज्ञापन

कोविड कर्मचारियों के धरने को पूर्व विधायक ने दिया समर्थन
हटाए गए 77 कोविड आउटसोर्स कर्मचारियों द्वारा सेवा बहाली को लेकर शुरू किए गए आंदोलन को बुधवार को सर्व कर्मचारी संघ और रोडवेज कर्मचारी यूनियन द्वारा जहां अपना समर्थन दिया गया वहीं सरकार से इन कर्मचारियों की बहाली न करने पर इनके संघर्ष में भाग लेने की चेतावनी भी दी गई। पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा ने भी नागरिक अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे इन कर्मचारियों के बीच जाकर उनकी बात सुनी और सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए इन कर्मचारियों को तुरंत दोबारा ड्यूटी ज्वाइन करवाने की मांग की। इस अवसर पर कोविड आउटसोर्स कर्मचारियों द्वारा पूर्व विधायक को एक मांग पत्र भी सौंपा गया। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान भूप सिंह भड़ोलांवाली व जिला सचिव सुरजीत दुसाद के नेतृत्व में अनेक कर्मचारी नेताओं ने भी धरनास्थल पर जाकर इन कर्मचारियों का समर्थन किया। कोविड कर्मचारियों के समर्थन में 7 अप्रैल को कुछ समय के लिए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed