फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   RTI Aktivist accused of killing 21 village panchayats entered in favor of Sarpanch

आरटीआई एक्टीविस्ट की हत्या के आरोपी सरपंच के पक्ष में उतरी 21 गांवों की पंचायतें

Mon, 28 Jul 2014 11:15 PM IST
fatehabad
fatehabad Updated Mon, 28 Jul 2014 11:15 PM IST
विज्ञापन
आरटीआई कार्यकर्ता विनोद मर्डर मामले में सरपंच तथा उसके बेटों के खिलाफ दर्ज हुए केस को लेकर भूना ब्लॉक की 21 गांव की पंचायतें सरपंच के पक्ष में उतर आई हैं। सोमवार को इसी मामले को लेकर सैकड़ों की संख्या में लोग लघु सचिवालय में पहुंचे और निष्पक्ष जांच की मांग पुलिस अधीक्षक शिवचरण अत्री की गई। पुलिस अधीक्षक को दिए ज्ञापन में 21 गांवों की पंचायतों ने संयुक्त रूप से कहा कि विनोद मर्डर मामले में सरपंच प्रभुदयाल, रमेश व बलराज को एक साजिश के तहत फंसाया गया है और मुकदमा झूठा दर्ज किया गया है। इसलिए इस मामले की निष्पक्ष जांच करके दोषियों को पकड़ा जाए।
विज्ञापन


यह था मामला:
शनिवार सुबह गांव बैजलपुर निवासी विनोद कुमार दूध लेकर वापस लौट रहा था, तभी बोलेरो गाड़ी वाले ने उसे टक्कर मारकर दी। जिसको लेकर मृतक की पत्नी ने सरपंच प्रभूदयाल ओला, बेटे रमेश व बलराज तथा मृतक के भाई सुशील व राकेश के खिलाफ हत्या करने के आरोप लगाए थे। उसने कहा था कि विनोद ने सरपंच के खिलाफ आरटीआई लगा रखी थी। जिसको लेकर 31 जुलाई को लोकायुक्त ने संबंधित अधिकारियों तथा सरपंच को दस्तावेजों के साथ तलब किया था। इसी कारण ही उक्त लोगों ने विनोद की हत्या की है। पुलिस ने इस मामले में उक्त लोगों के खिलाफ हत्या का केस भी दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


ये थे ज्ञापन देने वालों में:
इंद्रसिंह बैजलपुर, केसरसिहं रहन खेड़ी, जगदीश ढ़ाणी गोपाल, मंगतराम, ओमप्रकाश, रामनिवास, सुभाष, जगदीश कुमार, इंद्राज पंच, भरत सिंह, सूरजभान सरपंच कानीखेड़ा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed