फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Rs 27 crore will be spent on repair and improvement of 47 roads of Tohana assembly constituency.

Fatehabad News: टोहाना विधानसभा क्षेत्र की 47 सड़कों की मरम्मत और सुधारीकरण पर खर्च होंगे 27 करोड़

Sun, 10 Mar 2024 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 10 Mar 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Rs 27 crore will be spent on repair and improvement of 47 roads of Tohana assembly constituency.
टोहाना। प्रदेश सरकार ने टोहाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली लोक निर्माण विभाग की 47 सड़कों की मरम्मत और सुधारीकरण करने की अनुमति प्रदान की है। इन पर लगभग 27 करोड़ 8 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह ने बताया कि इन सड़कों की प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है और इन पर अब टेंडर करके जल्द काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

जांडली कलां से गोरखपुर कनाल रोड पर 36.59 लाख, चंदड़ भूना रोड से डूल्ट तक 44.73 करोड़, करंडी से रूपावाली रोड पर 2 करोड़ 9 लाख, डांगरा ललौदा रोड से रताखेड़ा रोड पर 27.56 लाख, समैन ललौदा रोड से नांगला ढाणी बाजीगर 1 करोड़ 28 लाख, लोहाखेड़ा रोड पर 65.42 लाख, गोविंदपुरा से माधुवाना पर 19 लाख, दमकौरा नाथूवाल-चिल्लेवाल पर 2 करोड़ 43 लाख, नांगला-गाजुवाला से पिरथला-नांगला पर 34.76 लाख, कानाखेड़ी से ढेर पर 32.9 लाख, चितैन से गाजुवाला पर 41 लाख और बोसती फतेहाबाद ब्रांच सनियाना पर 80.66 लाख रूपए खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसी प्रकार भूना-कुनाल वाया दिगोह रोड पर 51.22 लाख, कानाखेड़ा से जाखल-धारसूल पर 21.98 लाख, सिधानी से मुदंलिया रोड पर 72.90 लाख, पारता से कुंदनपुरा पर 43.45 लाख, जाखल-धारसूल रोड से रताथेह रोड पर 69.66 लाख, चांदपुरा से कुलरिया पंजाब बार्डर रोड पर 10.36 लाख, दमकौरा पुल से सिंबल पर 34.98 लाख, शक्करपुरा से लेहराथेह 23.79 लाख, अंकावाली से भोडी पर 56.93 लाख रुपये, जाखल-धारसूल रोड से ढेर तक 19.97 लाख, रताथेह से मुसाखेडा रोड पर 1 करोड़ 29 लाख, नरवाना-टोहाना रोड से ढाणी करमवीर तक 9.94 लाख, टोहाना-डांगरा रोड से माधुवाना तक 16.27 लाख, कलौदा रोड से भीमेवाला-कदवाल तक 30.64 लाख, टोहाना-भूना रोड से इंदाछुई तक 35.25 लाख, धारसूल-भूना रोड से नाढोडी रोड पर 1 करोड़ 58 लाख, टोहाना-रतिया रोड से ढेर वाया गुल्लरवाला रोड पर 63.69 लाख, तलवाड़ा से फतेहपुरी रोड पर 60.99 लाख, फतेहपुरी से चंदडक़लां रोड पर 26.91 लाख, रहनवाली से कुदनी हेड रोड पर 72.82 लाख, टोहाना से हिम्मतपुरा रोड पर 1 करोड़ 28 लाख, माधुवाना से रत्ताखेडा रोड पर 21.38 लाख, उदयपुर से कासीमपुर पर 24 लाख, कुदनी से उदयपुर रोड पर 17.64 लाख, टोहाना-रतिया रोड से सलेमपुरी तक 29 लाख, हिम्मतपुरा से कुदनी 28.91 लाख, रेलवे लेवल सिंबल से ढाणी सिंबल पर 11.72 लाख, रहनवाली से चिलेवाल रोड पर 52.56 लाख, एनएच 148 बी से टोहाना-रतिया रोड पर 2 करोड़ 75 लाख तथा जमालपुर से कानाखेड़ा रोड पर 1 करोड़ 47 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed