{"_id":"65c11fa9d6fae175be00449e","slug":"rs-265-lakh-stolen-from-medical-store-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-112236-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मेडिकल स्टोर से 2.65 लाख रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मेडिकल स्टोर से 2.65 लाख रुपये चोरी
Mon, 05 Feb 2024 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 05 Feb 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
कुलां में मेडिकल स्टोर पर चोरी के बाद मुआयना करते पुलिसकर्मी।
कुलां। कुलां में चोरों ने पांच दुकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये की नकदी और सामान चोरी कर लिया। मेडिकल स्टोर से नकदी और दो दुकानों से इनवर्टर चोरी कर ले गए हैं, जबकि बाकी दो दुकानों के ताले तोड़कर गल्ले की छानबीन की, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला।
कुलां में सोमवार अलसुबह चोरों ने भूना मार्ग स्थित मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर अंदर घुसकर गल्ले में पड़ी करीब 2 लाख 65 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। साथ ही चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया और डीवीआर भी साथ ले गए। जानकारी मिलते ही दुकान मालिक ने सूचना कुलां चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने चोरों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक भूना रोड स्थित गणेश मेडिकल हॉल का अलसुबह चोरों ने ताला तोड़ा। रतिया निवासी मेडिकल स्टोर संचालक पवन बंसल ने बताया कि कुलां में भूना रोड पर वह मेडिकल स्टोर चलाते हैं। रविवार रात को उन्हें विवाह समारोह में जाना था। ऐसे में वो नकदी को काउंटर के गल्ले में रखकर स्टोर बंद करके सीधे शादी में चले गए थे। उसने मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी को अपने मोबाइल से अटैच किया हुआ है। सुबह करीब 4 बजे उन्होंने फोन पर सीसीटीवी चेक किए तो सब कुछ सही था। इसके बाद वह सो गया। सोमवार सुबह करीब 8 बजे कर्मचारी मेडिकल स्टोर पर आए तो उन्होंने देखा कि ताला टूटा हुआ था। इस पर उन्होंने तत्काल प्रभाव से मालिक पवन बंसल को सूचना दी। दुकान मालिक आनन फानन रतिया से कुलां अपनी दुकान पर पहुंचा और अंदर जाकर देखा तो कुछ सामान बिखरा पड़ा था तथा काउंटर के गल्ले में रखी 2.65 लाख की नकदी गायब थी।
विज्ञापन
दो दुकानों से इनवर्टर बैटरी और नकदी चोरी
इसके अलावा कुलां चौक के पास एक गली में स्थित श्रीशिवम अकाउंट्स ऑफिस के मालिक संजय कुमार ने बताया कि चोर ऑफिस का ताला तोड़कर दुकान से इनवर्टर बैटरी चोरी कर ले गए हैं। इसी दुकान के पास स्थित श्रीशिव फ्लेक्स दुकान के मालिक अमरजीत ने बताया कि चोर उनकी दुकान का ताला तोड़कर भी इनवर्टर बैटरी और गल्ले में रखे सात हजार रुपये ले गए। इसके अलावा चोरों ने यहां एक साइकिल गोदाम और इलेक्ट्रॉनिक मिस्त्री की दुकान के भी ताले तोड़कर उनके गल्ले की छानबीन की। मगर वहां कुछ नहीं मिला।
चोरों की तलाश में जुट गई है पुलिस : प्रभारी
चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना किया। फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-अमित कुमार, पुलिस चौकी प्रभारी कुलां