फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Robbery attempted in the bank

सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की दीवार तोड़ अंदर घुसे चोर, गैस कट्टर से लॉकर तोडने में रहे असफल, डीवीआर समझ मॉडम ले गए

Tue, 09 Feb 2021 10:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Robbery attempted in the bank
दरियापुर में चोरों द्वारा बैंक की तोड़ी गई दीवार - फोटो : Fatehabad
गांव दरियापुर में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की ब्रांच की दीवार को तोड़कर चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम देने के प्रयास का मामला सामने आया है। दो से तीन फुट तक दीवार तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने गैस कट्टर से स्ट्रांग रूम के लॉकर को तोड़ने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। इसके चलते नकदी चोरी होने से बच गई। चोर जाते हुए सीसीटीवी की डीवीआर समझ इंटरनेट का मॉडम चुराकर ले गए। सुबह घटना की सूचना मिलते ही ब्रांच मैनेजर, स्टाफ, दरियापुर चौकी पुलिस और सदर थाना प्रभारी दलजीत सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक गांव दरियापुर में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की शाखा है। बैंक के पिछली तरफ खाली प्लॉट है। चोरों ने बैंक में चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए सोमवार रात को दो से तीन फुट तक दीवार तोड़ दी और गैस कट्टर लेकर अंदर घुस गए। चोरों ने गैस कट्टर से स्ट्रांग रूम को तोड़ने का प्रयास किया। करीब 10 मिनट तक लॉकर को तोड़ने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। वारदात को रात करीब डेढ़ बजे अंजाम दिया गया। सुबह जब ग्रामीणों ने दीवार टूटी हुई देखी तो बैंक अधिकारियों को सूचना दी। अधिकारियों के आने के बाद ब्रांच को खोला गया। जांच में स्ट्रॉग रूम सुरक्षित मिला लेकिन गैस कट्टर लॉकर को नुकसान पहुंचा है। जिसकी कीमत करीब ढाई से तीन लाख रुपये है। हालांकि इंटरनेट का मॉडम गायब था। आशंका जताई जा रही है कि चोर सीसीटीवी कैमरों में फुटेज में न आ जाए इस चक्कर में डीवीआर की जगह इंटनेट का मॉडम चुराकर ले गए।
विज्ञापन

दो युवकों ने दिया अंजाम, लोहे की राड मिली
पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला है कि वारदात को अंजाम देने वाले दो युवक थे। जो कि रात करीब डेढ़ बजे बैंक के अंदर घुसे है। दोनों युवकों ने मुंह ढक रखा था और हाथों में दस्ताने डाल रखे थे। चोर जाते हुए लोहे की राड छोड़ गए है जिसे दीवार तोड़ में इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण बैंक ब्रांच चोरी प्रयास मामले में मैनेजर सुरेश की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की फिलहाल जांच जारी है। - जगजीत सिंह, सदर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed