{"_id":"69458cb85e32cb0599091e2c","slug":"rob-and-rub-work-stalled-public-upset-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-145544-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: आरओबी और आरयूबी का अटका काम, जनता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: आरओबी और आरयूबी का अटका काम, जनता परेशान
Fri, 19 Dec 2025 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 19 Dec 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज।
टोहाना। जमालपुर शेखां फाटक पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) और अंडरब्रिज (आरयूबी) का कार्य काफी समय से अटका हुआ है। इस महत्वपूर्ण परियोजना में देरी के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि लोक निर्माण विभाग और रेलवे विभाग के बीच आपसी तालमेल की कमी के चलते कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है। इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है। वैकल्पिक मार्गों पर रोजाना लंबे जाम लग रहे हैं, जिससे लोग अपने गंतव्य तक समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे न केवल आर्थिक नुकसान हो रहा है, बल्कि मानसिक तनाव भी बढ़ रहा है।
::::::::::
जनसुविधा को प्राथमिकता देते हुए लोक निर्माण विभाग और रेलवे को आपसी समन्वय स्थापित कर सभी अड़चनों को शीघ्र दूर करना चाहिए। शेष कार्य को तेजी से पूरा कर पुलों को जनता के लिए जल्द खोला जाना चाहिए। निर्माण कार्य में देरी के चलते दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, जिससे आमजन की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है। रमेश गोयल, संरक्षक, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल