फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Roadways clerk caught taking bribe of Rs 20,000 for joining

Fatehabad News: रोडवेज क्लर्क ज्वाइनिंग करवाने की एवज 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा

Mon, 10 Feb 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 10 Feb 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Roadways clerk caught taking bribe of Rs 20,000 for joining
फतेहाबाद के नए बस स्टैंड परिसर से रिश्वत के मामले में पकड़े गए आरोपी क्लर्क को लेकर जाती हिसार 
फतेहाबाद। एंटी करप्शन ब्यूरो हिसार की टीम ने रोडवेज महाप्रबंधक कार्यालय में तैनात क्लर्क सुनील को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आरोप है कि क्लर्क ने युवक से परिचालक के पद पर ज्वाइंनिंग करवाने की एवज में रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन

आरोप है कि क्लर्क ने 35 हजार रुपये की रिश्वत मांग की थी। पहली किस्त के रूप में 20 हजार रुपये लिए तो टीम ने आरोपी क्लर्क को पकड़ लिया। मामले के मुताबिक शिकायतकर्ता विनोद ने रिश्वत मांगने की सूचना हिसार एसीबी की टीम को दी। जिसके बाद टीम गठित कर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

आरोप है कि क्लर्क सुनील ने शहर के राजीव कॉलोनी निवासी विनोद से अनुबंध के तहत परिचालक लगवाने की एवज में 35 हजार की रिश्वत मांगी थी। सोमवार को जब विनोद 20 हजार रुपये देने के लिए क्लर्क सुनील कुमार के पास आया। मौके पर तैनात एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सुनील को रंगे हाथों काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ज्वाइनिंग के बाद लेने थे 15 हजार रुपये
हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के हिसार के इंस्पेक्टर अजीत कुमार गिल ने बताया कि विनोद कुमार ने इस बारे में शिकायत दी थी। इसके बाद टीम ने सोमवार को हरियाणा रोडवेज कार्यालय फतेहाबाद में तैनात क्लर्क सुनील को पहले किस्त 20,000 रुपये की रिश्वत के तौर पर लेते रंगे हाथों काबू किया है। उन्होंने बताया कि विनोद वर्ष 2018 में हड़ताल के समय हरियाणा रोडवेज में परिचालक के तौर पर काम कर चुका है। जिसके बाद उसे हटा दिया गया था। इसके बाद विनोद ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस दौरान फैसला विनोद के पक्ष में आया। अब उसे दोबारा से अनुबंध पर भर्ती करने की एवज में आरोपी क्लर्क ने 35 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। फिलहाल क्लर्क सुनील कुमार को काबू कर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed