फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   road show for MSG-2, Notice

डेरा प्रेमियों ने बिना अनुमति के निकाला रोड शो, नोटिस

Sun, 13 Sep 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टोहाना
ब्यूरो/अमर उजाला टोहाना Updated Sun, 13 Sep 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन

एमएसजी-2 द मैसेंजर के प्रमोशन को लेकर टोहाना में साध संगत ने प्रशासन की अनुमति के बिना ही रोड शो निकाल दिया।  इसके चलते प्रशासन ने डेरा प्रेमियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

विज्ञापन


इस बात की पुष्टि डीएसपी रविंद्र तोमर ने की है। डीएसपी तोमर ने बताया कि पंचायत चुनाव के चलते आचार संहिता लगी हुई है और 144 भी लागू है। ऐसे में किसी प्रकार का रोड शो निकालने के लिए प्रशासन से अनुमति लेना जरूरी होता है। डेरा प्रेमियों ने जो रोड शो निकाला है, उसके लिए अनुमति नहीं ली गई।
विज्ञापन


डेरा प्रेमियों ने एमएसजी-2 के लिए निकाले रोड शो की शुरुआत रतिया रोड स्थित एक होटल से शुरू होकर बराड़ चौक से होते हुए कैची चौक, चंडीगढ रोड, अनाजमंडी, रेलवे रोड़, लक्कड़ मार्किट, अग्रसेन चौक व शहर की मुख्य सड़कों से होती हुई जमालपुर रोड़ पर स्थित नामचर्चाघर में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोड शो में हजारों की संख्या में साध संगत ने भाग लेकर फिल्म के बारे में बताया। रोड शो के दौरान आतिशबाजी भी की गई। वहीं युवाओं ने बाइक रैली के द्वारा फिल्म का प्रचार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed