{"_id":"672d10ccf918dbdb9d0e2864","slug":"road-safety-quiz-competition-on-november-12-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-124670-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: इंटर स्कूल सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 12 नवंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: इंटर स्कूल सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 12 नवंबर को
Fri, 08 Nov 2024 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 08 Nov 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के चैतन्य स्कूल में विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक करते एसआई धर्म
फतेहाबाद। जिले के सरकारी-गैर सरकारी स्कूल व कॉलेज के साथ-साथ अन्य शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 12 नवंबर को सुबह 11 बजे इंटर स्कूल रोड सेफ्टी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रथम स्तरीय परीक्षा में लेवल 1 (कक्षा तीसरी से 5वीं), लेवल 2 (कक्षा छठी से 8वीं), लेवल 3 (कक्षा 9वीं से 12वीं) व लेवल 4 (कॉलेज) शामिल होंगे। प्रतियोगिता में करीब दो लाख विद्यार्थी भाग लेंगे। जिले में 626 सरकारी स्कूल हैं और फिलहाल 98,000 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं।
विद्यार्थियों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ
यातायात थाना पुलिस की तरफ से वीरवार को मताना रोड पर श्री चेतन्य टैक्नो स्कूल में विद्यार्थियों को नियमों का पाठ पढ़ाया गया। थाना प्रभारी राजेश कुमार और एसआई धर्मचंद ने कहा कि 18 साल से कम उम्र के विद्यार्थी वाहन न चलाएं। अगर वह वाहन चलाते हुए पकड़े जाते हैं तो अभिभावकों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके अलावा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें। अगर कोई स्कूल बस या वैन का चालक सही ढंग से वाहन नहीं चला रहा है तो माता-पिता और शिक्षकों को जरूर बताएं।
प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों व आमजन को सड़क पर यात्रा करते समय आवश्यक सावधानियां बरतने के बारे में जानकारी देकर जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित करना है। इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाकर अमूल्य जीवन की रक्षा करना है। सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। यह प्रतियोगिता 12 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच होगी। - संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम में तीन विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों की राज्य स्तर पर परीक्षा ली जाएगी। छात्रों को जागरूक करने के लिए पुलिस द्वारा अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताएं भी आयोजित करवाई जाएगी और पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए इसी प्रकार प्रयासरत रहेगी। - राजेश कुमार, थाना प्रभारी, ट्रैफिक।