फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Rickshaw driver became owner of Ritz car and Activa without buying

बिना खरीद किए रिट्ज कार व एक्टिवा का मालिक बना रिक्शाचालक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Rickshaw driver became owner of Ritz car and Activa without buying
रतिया में आरसी दिखाकर जानकारी देते हुए कलोठा गांव निवासी बलवीर सिंह। - फोटो : Fatehabad
रतिया। रतिया के गांव कलोठा निवासी एक रिक्शा चालक के पास डाक द्वारा एक रिट्ज कार व एक्टिवा की आरसी आई है। जबकि जिस कार व एक्टिवा की आरसी उसके पास पहुंची है उसकी उसने खरीद नहीं की है। उसके पास एक अपना मोटरसाइकिल है लेकिन वह रिक्शा चलाकर दिहाड़ी मजदूरी करता है। मामले को लेकर अब एसडीएम को शिकायत दी गई है। वहीं एसडीएम द्वारा पूरे मामले की जांच करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

गांव कलोठा निवासी बलवीर सिंह पुत्र हंसराज ने बताया कि वीरवार को गांव में डाक के माध्यम से उसे दो रजिस्ट्री मिली जब उसने खोलकर देखा तो उसमें एक एक आरसी थी जिसमें से एक रिट्ज कार की आरसी थी जबकि दूसरी आरसी एक्टिवा की थी। उसे हैरानी हुई कि जो दो आरसी आई है उसने कभी उन गाड़ी व स्कूटी की खरीद नहीं की थी लेकिन उसके पास आरसी कैसे पहुंच गई। उस आरसी के ऊपर उसके नाम के साथ-साथ उसके पिता का नाम भी हंसराज लिखा हुआ था वह हैरानी में पड़ गया। उसने गांव के लोगों को इसके बारे में सूचित किया जिसके बाद उक्त लोगों ने किसी तरह से रतिया के एसडीएम कार्यालय तक सूचना पहुंचाई है।
विज्ञापन

कोट
उनके पास भी गांव वालों का फोन आया था कि बलवीर सिंह के पास दो आरसी आई है जिसके बारे में जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी हो सकता है कि यह आरसी किसी और की है और डाकिया एक जैसे नाम होने के कारण गलती के चलते बलवीर सिंह के पास ले गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुभाष चंद्र, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed