फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Rice will be purchased at 50 locations; three agencies have been assigned the responsibility.

Fatehabad News: 50 जगहों पर होगी धान की खरीद तीन एजेंसियों को मिली जिम्मेदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Rice will be purchased at 50 locations; three agencies have been assigned the responsibility.
फतेहाबाद। जिले में धान की खरीद सीजन 2025 के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन ने व्यापक स्तर पर प्रबंध किए हैं। जिले में कुल 50 खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें प्रमुख मंडियां और ग्रामीण खरीद केंद्र शामिल हैं, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए दूर न जाना पड़े।
विज्ञापन

इस बार सरकार ने धान की खरीद की जिम्मेदारी तीन सरकारी एजेंसी फूड सप्लाई विभाग, हैफेड और हरियाणा वेयरहाउस को सौंपी है। इनमें फूड सप्लाई विभाग को कुल आवक का 50 प्रतिशत धान खरीदने का लक्ष्य सौंपा गया है, जिससे खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आने पाए।
विज्ञापन

सरकार ने धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) भी तय कर दिया है। इसके मुताबिक सामान्य धान 2369 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड ए का धान 2389 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जाएगा। साल 2024 से 25 के लिए धान पर करीब 70 रुपये प्रति क्विटंल की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में स्थापित किए खरीद केंद्र प्रशासन मंडियों में धान खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं। अहरवां, अकांवाली, अयाल्की, अलीकां, बबनपुर, बहबलपुर, बाड़ा, भूना, बोड़ा, ब्राह्मणवाला, बुवान, चांदपुरा, ढाणी बबनपुर, धारसुल, दिगोह, फतेहाबाद, हसंगा, हिंदवाला, जाखल, करंडी, लांबा, महमदकी, म्योंद, नांगला, नन्हेंड़ी, रहनवाली, रतिया, एसपी सोत्र, सनियाना, शक्करपुरा, ठरवा, ढांड, टोहाना, कमाना, लधुवास, भूदंडवास, लाली, गोरखपुर, तामसपुरा, भट्टू कलां, पीली मंदोरी, किरढान, नहला, ढाणी गोपाल, नागपुर, भिरड़ाना, भट्टू खुर्द, ढाणी दादूपुर, रसूलपुर और सहनाल रोड रतिया में खरीद केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed