फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   reward for helping a road accident victim

Fatehabad News: सड़क हादसे में घायल की मदद करने पर मिलेंगे 25 हजार रुपये

Thu, 16 Jul 2026 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 16 Jul 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
reward for helping a road accident victim
निकिता खट्टर, एसपी
फतेहाबाद। सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने और अस्पताल पहुंचाने पर प्रदेश सरकार सम्मानित करेगी। पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने बताया कि हरियाणा सरकार की राहवीर योजना के तहत घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिक को 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने नागरिकों से एंबुलेंस और आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता देने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल कानून का विषय नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। थोड़ी सावधानी से कई जीवन बचाए जा सकते हैं। वाहन चालकों से दोपहिया पर हेलमेट और चार पहिया में सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करने को कहा गया है। निर्धारित गति सीमा का पालन करें और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।
विज्ञापन

ओवरस्पीडिंग, गलत पार्किंग और लापरवाही से वाहन चलाने से बचने की सलाह दी गई। यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। उन्होंने आमजन से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें। सुरक्षित, अनुशासित और सुगम यातायात व्यवस्था के निर्माण में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी निकिता ने कहा कि नागरिकों की जागरूकता, अनुशासन और सहभागिता से ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। लोगों की जागरूकता से ही सड़क हादसों में कमी लाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed