फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Reward crook Dabla arrested for demanding extortion of 10 lakhs from businessman

व्यापारी से 10 लाख की रंगदारी मांगने का इनामी बदमाश डाबला गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Reward crook Dabla arrested for demanding extortion of 10 lakhs from businessman
फतेहाबाद। प्रॉपर्टी डीलर को व्हाट्सएप कॉल करके 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में शहर पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश गुरदीप उर्फ डाबला को गांव धांगड़ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक पिस्तौल भी बरामद की है। गुरदीप उर्फ डाबला को पिंकी हत्याकांड में उम्रकैद की सजा हो चुकी है। डाबला पैरोल पर आया था और वापस जेल नहीं गया।
विज्ञापन

इस दौरान गुरदीप उर्फ डाबला ने फतेहाबाद के शिव नगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर हितेश को व्हाट्सअप कॉल करके 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इस संबंध में शहर थाना में 31 अक्टूबर को मामला दर्ज किया था। इस मामले में एक आरोपी रिहान पहले गिरफ्तार हो चुका है। हालांकि इस मामले में एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस की मानें तो गुरदीप उर्फ डाबला के खिलाफ हत्या समेत 10 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

डाबला के खिलाफ दर्ज केस
- शहर थाना फतेहाबाद में 25 अप्रैल 2012 को शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज
- शहर थाना फतेहाबाद में 16 नवंबर 2012 को पीओ घोषित होने पर मामला दर्ज
- शहर थाना सिरसा में चोरी के आरोप में 7 जून 2011 को मामला दर्ज
- शहर थाना सिरसा में पीओ घोषित होने पर 10 जुलाई 2015 को मामला दर्ज
- शहर थाना फतेहाबाद में हत्या प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत 4 मई 2018 को मामला दर्ज किया गया।
- शहर थाना फतेहाबाद में हत्या के आरोप में 25 अप्रैल 2014 को मामला दर्ज किया गया।
- शहर थाना फतेहाबाद में 8 फरवरी 2011 को चोरी व धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज
- शहर थाना फतेहाबाद में 25 दिसंबर 2020 को पीओ घोषित होने पर मामला दर्ज।
- शहर थाना फतेहाबाद में पैरोल पर आने के बाद वापस न जाने पर मामला दर्ज हुआ।
शहर के एक प्रॉपर्टी डीलर से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इस मामले में शामिल आरोपी गुरदीप उर्फ डाबला को काबू कर लिया गया है। गुरदीप उर्फ डाबला पर 25 हजार रुपये का इनाम था। आरोपी पर करीब 10 मामले पहले से दर्ज हैं। - सुरेंद्रा, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed