फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Returned from Mumbai, committed suicide by hanging from the hook of the fan in the house

Fatehabad News: मुंबई से लौटा, घर में पंखे के हुक से फंदा लगाकर जान दी

Sat, 08 Mar 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 08 Mar 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Returned from Mumbai, committed suicide by hanging from the hook of the fan in the house
भूना। शहर के ढक्की मोहल्ला में शनिवार शाम 39 वर्षीय हरीश कुमार उर्फ कट्टा ने घर के कमरे में पंखे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह वार्ड नंबर पांच का रहने वाला था। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार बिश्नोई मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की पुष्टि हुई। हालांकि, पुलिस कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हरीश कुमार छह महीने पहले परिवार सहित मुंबई गया था। वहां वह घरों की सफाई के ठेकेदारी का काम कर रहा था। पिछले सप्ताह ही वह अपनी दो बेटियों के साथ भूना लौटा था।
विज्ञापन

शनिवार शाम करीब 4:45 बजे उसने कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। उसकी बेटी शिवानी घर लौटी तो दरवाजा बंद मिला। खिड़की से झांककर देखा तो पिता फंदे से लटके थे। उसने शोर मचाया तो बड़ा भाई और पूर्व पार्षद प्रतिनिधि विनोद सरबटा पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed