{"_id":"6644f6492b234f73f2032f6c","slug":"retired-policemans-daughter-cheated-of-rs-10000-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-116810-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: रिटायर पुलिसकर्मी की बेटी से 10 हजार रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: रिटायर पुलिसकर्मी की बेटी से 10 हजार रुपये की ठगी
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का फर्जी मैसेज भेजकर धोखे से ठगी करने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ठगों ने अब सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की बेटी को ठगी का शिकार बना लिया। इसको लेकर सेवानिवृत पुलिसकर्मी भगवान कॉलोनी निवासी शमशेर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है। शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में भगवान कॉलोनी निवासी शमशेर सिंह ने बताया कि वह हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। शिकायत में बताया कि बेटी बाहर यूजीसी नेट की तैयारी कर रही है। 30 दिसंबर 2023 को शाम के समय बेटी के पास फोन आया कि आपके पापा शमशेर सिंह को 15 हजार रुपये देने हैं और फोन पे से 15 हजार रुपये भेज रहा हूं। इसके बाद बेटी के मोबाइल नंबर पर 25 हजार रुपये का फेक मैसेज आ गया। इसके बाद फोन आया कि 10 हजार रुपये गलती से ज्यादा भेज दिए हैं। इसलिए ये राशि वापस भेज दीजिए। इसके बाद बेटी ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन से 10 हजार रुपये भेज दिए। हालांकि बाद में जब बैंक खाता चेक किया तो 25 हजार रुपये की कोई राशि नहीं आई थी।
जिले में 20 से ज्यादा मामले हुए दर्ज
ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का फर्जी मैसेज भेजकर ठगी करने के जिले में अलग-अलग थानों में 20 से ज्यादा मामले दर्ज हो चुके हैं। मैसेज आने के बाद बैंक खाता संभालने की जगह कॉल करने वाले की बातों में आकर ठगी का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाने में ये दर्ज हो चुके हैं मामले
वर्ष मामले
2022 1
2023 18
2024 15
व्हाट्सएप पर फर्जी फोटो लगाकर मदद की गुहार वालों से रहे सावधान : एसपी
फर्जी व्हाट्सएप नंबर जारी कर उस पर व्यक्ति की आईडी बनाकर डीपी लगाकर व्यक्ति के संबंधियों को मैसेज करते हैं और पैसों की मांग करते हैं। इस तरीके से लोग जल्दी ही भरोसा कर लेते हैं और शिकार हो जाते हैं। अगर किसी के साथ भी कभी ऐसा हो तो पैसा ट्रांसफर करने से पहले वास्तविक व्यक्ति को संपर्क कर लें। ठग व्यक्ति को जल्द ही ब्लॉक कर दें और इसकी सूचना साइबर क्राइम पुलिस को दें अंजान लिंक पर क्लिक न करें।
-आस्था मोदी, पुलिस अधीक्षक