फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Renu won in dance, Kumkum in painting and Sakshi won in singing.

Fatehabad News: नृत्य में रेनू, चित्रकला में कुमकुम और गायन में साक्षी ने मारी बाजी

Wed, 16 Oct 2024 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 16 Oct 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Renu won in dance, Kumkum in painting and Sakshi won in singing.
बीएड कॉलेज में डांस प्रतियोगिता में भाग लेती छात्रा।
फतेहाबाद। मनोहर मेमोरियल शिक्षण महाविद्यालय में टैलेंट हंट शो की धूम रही। दो दिवसीय इस प्रतिभा खोज में विद्यार्थियों ने गायन, डांस, पेंटिंग, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और प्रश्नोत्तरी आदि के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान नृत्य में रेनू, पेंटिंग में कुमकुम और गायन में साक्षी ने मारी बाजी
विज्ञापन


प्रतियोगिता का संचालन सहायक प्रोफेसर अमनप्रीत कौर द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में बीएड व बीए बीएड के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. जनक रानी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


टैलेंट शो प्रतियोगिता के पहले दिन नृत्य, गायन, पेंटिंग, वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी जैसे विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गई वहीं दूसरे दिन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, कविता गायन और भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। टैलेंट शो में विद्यार्थियों द्वारा दिखाई गई प्रतिभा की सराहना करते हुए प्राचार्या डॉ जनक रानी ने कहां कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों की प्रतिभा निखर कर आती है विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच मिलता है और उनमें नए जोश का संचार होता है। कार्यक्रम का संचालन पूजा, सिमरन और नैंसी ने किया। डांस प्रतियोगिता में में बीए बीएड की रेनू ने प्रथम पुरस्कार, माही ने द्वितीय पुरस्कार तथा इंदु ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में बीए बीएड की कुमकुम ने प्रथम स्थान, बीएड की शबनम ने द्वितीय स्थान तथा बीए बीएड कि दीपिका तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गायन प्रतियोगिता में बीए बीएड की साक्षी ने प्रथम स्थान, सुनीता ने द्वितीय स्थान व इंदु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फोटोग्राफी में बीएड की नीलम ने प्रथम स्थान, प्रिया ने द्वितीय स्थान व रचना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed