{"_id":"648b49e416c1521acd0a8d28","slug":"removed-objections-in-the-map-of-11-illegal-colonies-of-the-city-and-sent-the-file-again-to-the-government-to-make-rwa-legal-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-854-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शहर की 11 अवैध कॉलोनियों के नक्शे में आपत्तियां हटा और आरडब्ल्यूए बनाकर वैध करने के लिए सरकार को फिर भेजी फाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शहर की 11 अवैध कॉलोनियों के नक्शे में आपत्तियां हटा और आरडब्ल्यूए बनाकर वैध करने के लिए सरकार को फिर भेजी फाइल
विज्ञापन
फतेहाबाद में अवैध कॉलोनियों के नक्शे से आपत्ति दूर करने के बाद जांच करते हुए ईओ
फतेहाबाद। नगर परिषद ने शहर की अवैध कॉलोनियों को वैध करने के लिए एक बार फिर से अधूरी औपचारिकताओं को पूरा कर लिया है। शहर की 11 अवैध कॉलोनियों के नक्शे में से आपत्तियां हटाकर और आरडब्ल्यूए यानि रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन से एग्रीमेंट लेकर इन कॉलोनियों को वैध करने के लिए नगर निकाय को फाइल भेज दी है।
हालांकि 6 कॉलोनियों के नक्शे से अभी तक आपत्ति न हटने के कारण फाइल नहीं भेजी गई है। जिन कॉलोनियों की अब फाइल मंजूरी के लिए भेजी गई है उसमें नगर परिषद सीमा में शामिल हुई हंस कॉलोनी, स्वामी नगर, हरनाम सिंह कॉलोनी भी शामिल है। अधिकारियों की माने तो जल्द इसको मंजूरी मिल सकती है। नगर परिषद ने सर्वे में 27 कॉलोनियों को शामिल किया था जो कि अवैध थी। इन 27 कॉलोनियों में से 17 कॉलोनियां ही शर्तें पूरी कर पाई हैं और 10 नहीं कर पाई। नगर परिषद ने पिछले माह शर्तें पूरी करने वाली कॉलोनियों की फाइल आरडब्ल्यूए के एग्रीमेंट के बिना नगर निकाय को भेज दी थी, जिस पर नगर निकाय अधिकारियों ने तुरंत ऑब्जेक्शन लगा दिया था और वापस भेज दी थी।
इन अवैध कॉलोनियों को वैध करने के लिए भेजी गई फाइल
- एक्सटेंशन भाटिया कॉलोनी
- आजाद नगर
- भागचंद कॉलोनी
- एक्सटेंशन ग्रीन पार्क कॉलोनी
- भगत सिंह कॉलोनी
- हरनाम सिंह कॉलोनी
- कृष्णा कॉलोनी
- स्वामी नगर
- राम नगर
- हंस कॉलोनी
- धान कॉलोनी
वैध होने बाद कॉलोनियों में बिछ सकेंगी सीवरेज लाइन
नगर परिषद सीमा बढ़ने के बाद बेशक इसमें नई कॉलोनियां शामिल हो गई हैं लेकिन इनमें विकास कार्य शुरू नहीं हुए है। जनस्वास्थ्य विभाग कॉलोनियों अवैध होने का हवाला देकर सीवरेज लाइन नहीं डाल रहा है। सीवरेज लाइन न होने के चलते नगर परिषद यहां गलियों का निर्माण नहीं करवा रहा है। इन कॉलोनियों में पानी निकासी का भी प्रबंध नहीं है। अधिकारियों की माने तो कॉलोनियां अगर वैध होती है इनमें विकास कार्य शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
कोट
नगर परिषद की तरफ से 17 कॉलोनियों को वैध करने की फाइल भेजी गई थी लेकिन उस पर कुछ आपत्ति लग गई थी। अब 11 कॉलोनियों की औपचारिकताएं पूरी करके नगर निकाय को फाइल भेज दी गई है।
-ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद