फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Removed in the afternoon, in the evening the occupants sitting at the same place said - will not move until a place is found.

Fatehabad News: दोपहर में हटाया, शाम को उसी जगह पर बैठे कब्जाधारी बोले- जब तक जगह नहीं मिल जाती, नहीं हटेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Removed in the afternoon, in the evening the occupants sitting at the same place said - will not move until a place is found.
रतिया। रतिया में अग्रवाल धर्मशाला के समीप स्थित नगरपालिका की जमीन से कब्जा हटाने के बाद कब्जाधारी दोबारा उस जमीन पर जाकर बैठ गए। दोपहर को कब्जा खाली करवा कर जैसे ही पुलिस प्रशासन वहां से निकला तो कब्जा धारियों ने समतल हुई जमीन पर अपना सामान फिर रख लिया और दरी रखकर उसी जगह पर बैठ गए। उन्होंने प्रशासन से कहा कि जब तक उन्हें जगह उपलब्ध नहीं करवाई जाएगी, वह इस जगह से नहीं हटेंगे।
विज्ञापन


अदालत में याचिका दायर :
कब्जा खाली करवाने के विरोध में कब्जाधारी राम भक्त ने शहर की सब डिवीजन मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रशासन द्वारा की जा रही कब्जा कार्रवाई रोकने की मांग को लेकर याचिका दायर की। जिस पर अदालत में 23 जुलाई को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

40-50 वर्षों से रह रहे, प्रशासन उजाड़ने पर तुला

रोष व्यक्त कर रहे राम भक्त, प्रकाश, साधु, रामलाल, बुधराम, बसंत काला ने बताया कि वर्षों पहले उनके परिवार के सौदागर व शंकर लाल शहर में चौकीदार का कार्य करने आए थे। इस दौरान प्रशासन से रहने के लिए जगह की मांग की तो इस खाली पड़े स्थान पर बिठाया था। वह पिछले 40-50 वर्षो से यहां रह रहे हैं। इस स्थान पर अब 60-70 परिवार के लोग अपनी जिंदगी गुजार रहे हैं। प्रशासन उन्हें उजाड़ने पर तुला है। कब्जाधारियों के साथ खड़े इंकलाब नौजवान सभा के अध्यक्ष व पार्षद गुरप्रीत गोपी, गुरविंदर सिंह, जसवीर ने कहा कि उक्त लोग वर्षों से यहां बैठे हैं, लेकिन प्रशासन ने कभी भी उन्हें जगह खाली करने का नोटिस नहीं दिया। प्रशासन इन गरीब लोगों को पहले उन्हें बसाने का काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठनों और लोगों ने की प्रशासन से जगह देने की मांग

घटनाक्रम के दौरान मौजूद लोगों के साथ-साथ किसान संगठनों ने भी कब्जा कर लोगों को हटाने से पहले जगह देने की मांग की। खेती बचाओ किसान समिति के प्रवक्ता राम जाट, इंकलाबी नौजवान सभा गुरप्रीत, किसान संघर्ष समिति के मनदीप सहित अन्य लोगों ने भी प्रशासन कि इस कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि प्रशासन को अगर कब्जा हटाना है तो पहले इन लोगों को किसी और जगह पर बसाने का काम भी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed