फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Remove the disbelief... After 21 days from the slip, Jagat Singh again became the head of the Jakhal Block Committee, Meenu as the vice-president.

Fatehabad News: अविश्वास से हटे...पर्ची से 21 दिन बाद जगतार फिर बने जाखल ब्लॉक समिति के प्रधान, मीनू उपाध्यक्ष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Remove the disbelief... After 21 days from the slip, Jagat Singh again became the head of the Jakhal Block Committee, Meenu as the vice-president.
जाखल ब्लॉक समिति का जगतार सिंह के अध्यक्ष बनने पर विजयी चिह्न बनाते अन्य सदस्य। 
जाखल। जाखल ब्लॉक समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चयन के लिए मंगलवार को चुनाव हुआ। इस दौरान ब्लॉक समिति के सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पारित कर जिन अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पद मुक्त किया गया था, वे मंगलवार को हुए चुनाव में बराबर वोट मिलने पर पर्ची से फिर से जीतकर 21 दिन बाद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनने में सफल रहे।
विज्ञापन

बता दें कि 3 जून को अविश्वास प्रस्ताव पास होने से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को अपना पद छोड़ना पड़ा था। मंगलवार को जाखल बीडीपीओ कार्यालय में ब्लॉक समिति के प्रधान और उपप्रधान पद के लिए चुनाव हुआ, जिसमें प्रधान पद के लिए वार्ड नंबर तीन से सदस्य सुखतिंद्र और पूर्व प्रधान जगतार सिंह ने आवेदन किया। चुनाव में दोनों को 5-5 मत मिले।
विज्ञापन

वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए आवेदन करने वाले वार्ड नंबर 2 से सदस्य सर्वजीत कौर और पूर्व उपाध्यक्ष मीनू कंबोज को भी एक समान मत प्राप्त हुए। इसके बाद सभी उम्मीदवारों की सहमति से पर्ची डाली गई, जिसमें जगतार सिंह फिर से ब्लॉक समिति के प्रधान और मीनू कंबोज उपाध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी अनूप कुमार ने की। चुनाव के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए, जिसमें पुलिस की तीन टुकड़ियों सहित जाखल के थाना प्रभारी कुलदीप सिंह सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे थे। दोपहर 12 बजे से पहले पंचायत समिति के सभी 10 सदस्य बीडीपीओ कार्यालय में पहुंच गए।
इसके बाद डीडीपीओ अनूप कुमार के नेतृत्व में साढ़े 12 बजे ब्लॉक समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई। ब्लॉक समिति के सभी 10 सदस्यों ने चुनाव में भाग लिया। इसके बाद मतों की गणना की गई।
प्रधान पद के लिए वार्ड नं 3 से उम्मीदवार सुखतिंद्र सिंह को 5 और पूर्व प्रधान जगतार सिंह को भी 5 वोट मिले। इसी तरह उपप्रधान के दोनों उम्मीदवारों को 5-5 मत हासिल हुए। दोनों पदों पर मतों की संख्या बराबर रहने पर प्रधान और उपप्रधान पद के लिए पर्ची डालने पर सहमति बनी। इसके बाद एक बॉक्स में दोनों के नाम की पर्ची डाली गई।
प्रशासन द्वारा सभी उम्मीदवारों की आपसी सहमति से बॉक्स से पर्ची उठवाई। पर्ची पर प्रधान पद के लिए जगतार सिंह का नाम लिखा था, जबकि उपप्रधान के लिए मीनू कंबोज का नाम सामने आया। करीब एक घंटे की इस प्रक्रिया से जगतार सिंह फिर से प्रधान और मीनू कंबोज उपप्रधान बन गईं। इससे पहले ब्लॉक समिति प्रधान और उपप्रधान के लिए चुनाव ईवीएम से कराया गया था।

नवनियुक्त ब्लाॅक समिति पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री से की मुलाकात
जाखल में ब्लॉक समिति के अध्यक्ष बनने पर जगतार सिंह व उपाध्यक्ष बनी मीनू कंबोज ने पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली के आवास पर पहुंचकर मुलाकात की। पूर्व मंत्री ने दोनों पदाधिकारियों के दोबारा नियुक्त होने पर बधाई दी और बिना भेदभाव के विकास कार्य कराने की बात कही। पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने कहा कि ब्लॉक समिति सदस्यों ने जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका ईमानदारी से निर्वाहन करें। बबली ने कहा कि सरकार के पास विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं है, प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा सबका साथ-सबका विकास के तहत कार्य करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed