फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Reluctance to give information to the teacher who is leaving school and conducting the census, fear of ration card being cancelled

Fatehabad News: स्कूल छोड़ जनगणना कर रहे गुरुजी को जानकारी देने में आनाकानी, राशन कार्ड कटने का डर

Sat, 09 May 2026 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 09 May 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Reluctance to give information to the teacher who is leaving school and conducting the census, fear of ration card being cancelled
फतेहाबाद। जिला में जनगणना कार्य का निरीक्षण करते हुए चार्ज अधिकारीस्त्रोत सूचना विभाग
फतेहाबाद। जिले में जनगणना का काम जारी है। स्कूल छोड़कर फील्ड में गणना कर रहे गुरुजी परेशान हैं। शिक्षकों का कहना है कि लोग जानकारी देने में सहयोग नहीं कर रहे हैं। जब घरों में जाते हैं तो कई जगहों पर गेट नहीं खोला जाता है। अगर कोई मिलता है तो राशन कार्ड कटने के डर से पूरी जानकारी भी नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

फील्ड में सर्वे में जुटे शिक्षकों का कहना है कि महिलाओं से जब जानकारी पूछी जाती है तो आनाकानी शुरू हो जाती है। जवाब मिलता है कि पति से पूछकर बताएंगे। हालांकि लोगों को बताया जा रहा है कि राशन कार्ड, ओटीपी और आधार कार्ड की कोई जानकारी नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन

सीटीएम गौरव गुप्ता का कहना है कि कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए नियमित रूप से फील्ड निरीक्षण और मॉनिटरिंग भी की जा रही है। आमजन से अपील करते हुए कहा कि जनगणना टीम जब भी उनके घर पहुंचे तो सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाकर सहयोग करें ताकि जिला का जनगणना कार्य सफलतापूर्वक एवं समय पर पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अब दिन में तीन बार अपडेट होगी जानकारी
जनगणना को लेकर पोर्टल पर पहले एक-एक घंटे बाद रिपोर्ट ली जा रही थी। सुबह 8, दोपहर 12 और 4 बजे जानकारी पोर्टल पर अपडेट होगी। सीटीएम गौरव गुप्ता ने बताया कि 1 मई से शुरू हुआ घर-घर सर्वे अभियान जिला भर में सुचारू रूप से चल रहा है और यह अभियान 31 मई तक जारी रहेगा। जनगणना कार्य में लगे प्रगणक अपने-अपने निर्धारित ब्लॉकों में जाकर घर-घर सर्वे कर रहे हैं। सर्वे के दौरान परिवारों से नियमानुसार निर्धारित प्रश्नों के उत्तर लेकर संबंधित जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed