{"_id":"5e1a15988ebc3e87d4689838","slug":"relief-for-25-thousand-babies-pneumonia-vaccine-arrived-after-two-months-health-fatehabad-fatehabad-news-rtk5368190157","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार शिशुओं को राहत, दो माह बाद पहुंची निमोनिया वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार शिशुओं को राहत, दो माह बाद पहुंची निमोनिया वैक्सीन
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में पहुंची वैक्सीन के बारे में जानकारी देते जिला कोल्ड चेन तकनीशियन
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिशुओं को निमोनिया से बचाने के लिए शुरू की गई निमोकोकल कंजुगेटेड वैक्सीन दो माह बाद जिला वैक्सीन कोल्ड स्टोर में पहुंच गई है। वैक्सीन हिसार के वेयर हाउस से यहां पहुंची है। पिछले दो माह से वैक्सीन खत्म होने के कारण करीब 25 हजार शिशु इससे वंचित थे और स्वास्थ्य केंद्रों के चक्कर काट रहे थे।
जिला स्वास्थ्य विभाग के जिला कोल्ड चेन तकनीशियन बलवान सिंह के मुताबिक 12 हजार डोज निमोकोकल कंजुगेटेड की पहुंच चुकी है और यहां से अब जिला के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचाई जाएगी। इसके बाद वंचित शिशुओं को वैक्सीन लगाने का काम शुरू होगा। वैक्सीन के बारे में आशा वर्कर घर-घर जाकर अभिभावकों को सूचना देगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने वैक्सीन आने के बाद आशा वर्करों को स्वास्थ्य विभाग ने व्हाट्सएप के जरिये सूचना दी है।
एक शिशु पर वैक्सीन का करीब साढ़े 11 हजार रुपये खर्च
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक निमोनिया की वैक्सीन शिशु को डेढ़ माह, साढ़े तीन माह और नौ माह पर दी जाती है। एक डोज पर करीब 3800 रुपये का खर्च आता है जिसे स्वास्थ्य विभाग वहन कर रहा है। निमोनिया के कारण शिशुओं की मृत्यु दर को कम करने के लिए विभाग ने पिछले साल ही निमोकोकल कंजुगेटेड वैक्सीन की शुरूआत की थी। ये वैक्सीन प्रदेश सरकार की तरफ से उपलब्ध करवाई जा रही है। अक्टूबर में स्वास्थ्य केंद्रों पर ये वैक्सीन खत्म हो गई थी। इसके बाद अब पहुंची है।
विज्ञापन
वर्जन
हिसार वेयर हाउस से जिला वैक्सीन कोल्ड स्टोर में निमोकोकल कंजुगेटेड वैक्सीन पहुंच गई है। यहां से भी सेंटरों पर वैक्सीन पहुंचाने का काम शुरू हो जाएगा। जिन शिशुओं को वैक्सीन नहीं लगी है, वह स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर लगवा सकते हैं।
डॉ. सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन, फतेहाबाद