फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   rehdi sanchalak news, huda altimatom over, Fatehabad

स्थायी जगह मिलने तक नहीं हटेंगी रेहड़ियां

Mon, 20 Jun 2016 01:38 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Mon, 20 Jun 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
rehdi sanchalak news, huda altimatom over, Fatehabad
रेहड़ी संचालकाों के काम पर न आने से ख्‍ााली ख्‍ाड़ी रेहडियां। - फोटो : amar ujala
हुडा विभाग द्वारा सब्जी रेहड़ी संचालकों को दिया गया अल्टीमेटम खत्म हो गया। रविवार को सब्जी रेहड़ी संचालकों ने काम नहीं किया और सब्जियां नहीं बेची। सब्जी रेहड़ी संचालक एकत्र होकर नगर परिषद प्रधान दर्शन नागपाल के घर पहुंचे, जहां पर अपनी समस्या बताई। नागपाल ने आश्वासन दिया कि वह इस मामले में प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला से बात करेंगे और जब तक स्थायी जगह नहीं मिलती, तब तक रेहड़ियां नहीं हटवाई जाएंगी।
विज्ञापन


बस स्टैंड के पीछे लगने वाले सब्जियों की रेहड़ियों को लेकर सीएम विंडो पर की गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए वीरवार को हुडा के अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ रेहड़ियां हटवाने पहुंचे। सब्जी मंडी यूनियन प्रधान बिजेंद्र सैनी के हस्तक्षेप के बाद अधिकारी अल्टीमेटम देकर लौट गए थे। शनिवार को अल्टीमेटम खत्म होने के बाद रविवार को सब्जी रेहड़ी संचालकों की रेहड़ियां तो लगी रहीं लेकिन संचालक काम पर नहीं आए। रविवार सुबह जगह की मांग को लेकर नगर परिषद प्रधान से मिलने उनके आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन


रेहड़ी संचालक प्रधान राजकुमार सैनी, निक्का सैनी, टिंकू मैहता, पंकज, श्याम सिंह, राकेश कुमार, बंसीलाल ने नगर परिषद प्रधान दर्शन नागपाल को मिलकर बताया है कि उनके पास रेहड़ी लगाने के लिए कोई स्थायी जगह नहीं है। बीते दिनों ही हुडा विभाग के अधिकारियों ने उन्हें बस स्टैंड के पीछे से रेहड़ी हटाने के आदेश भी दिए हैं। अधिकारियों के इन आदेशों को देखते हुए वह बस स्टैंड के पीछे से रेहड़ी हटाने को मजबूर हो गए। उनका कहना है कि अगर वह बस स्टैंड के पीछे से सब्जियां की रेहड़ियां हटाते हैं तो उनका गुजारा चलना मुश्किल हो सकता है। स्थायी जगह की मांग को लेकर वह पहले भी प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान अभी तक नहीं हो पाया है। रेहड़ी यूनियन की मांग को लेकर नगर परिषद प्रधान दर्शन नागपाल ने कहा कि वह उनके साथ है। वह इस मांग को प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला व जिला प्रधान वेदफूलां के समक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्टीमेटम खत्म होने पर रेहड़ियों पर सब्जियां नहीं बेची गई। इस बारे में नगर परिषद प्रधान दर्शन नागपाल से मिले हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जब तब स्थायी जगह नहीं मिलती, उन्हें इसी जगह पर स्थान दिया जाएगा।
बिजेंद्र सैनी, सब्जी मंडी यूनियन प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed