फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Red Cross Society will provide training in first aid home nursing to the youth of Tohana and Jakhal in Tohana.

Fatehabad News: टोहाना व जाखल के युवाओं को टोहाना में फर्स्ट एड होम नर्सिंग की ट्रेनिंग देगी रेडक्रॉस सोसायटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 05:37 PM IST
विज्ञापन
Red Cross Society will provide training in first aid home nursing to the youth of Tohana and Jakhal in Tohana.
- इच्छुक युवा रेडक्रॉस की वेबसाइट पर 14 अक्तूबर तक कर सकते हैं आवेदन, 16 अक्टूबर से शुरू होगा बैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टोहाना। युवाओं को उपमंडल स्तर पर ही प्रोफेशनल फर्स्ट एड होम नर्सिंग की ट्रेनिंग व सीपीआर की ट्रेनिंग मिल सके, इसके लिए जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से टोहाना में सेंटर स्थापित किया गया है। यहां युवा फर्स्ट एड की ट्रेनिंग कर सकेंगे। अब युवाओं को फतेहाबाद रेडक्रॉस कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

जानकारी देते हुए डीसी व जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष अजय सिंह तोमर ने बताया कि फतेहाबाद से टोहाना व जाखल की दूरी 60 से 65 किलोमीटर है, इस कारण युवाओं को कंडक्टर लाइसेंस के लिए फर्स्ट एड होम नर्सिंग की ट्रेनिंग व सीपीआर ट्रेनिंग लेने रेडक्रॉस सोसायटी फतेहाबाद के कार्यालय में आना पड़ता है। अब एक माह में दो बार ट्रेनर टोहाना सेंटर पर ही बैठेगा और वहां के स्थानीय युवाओं को टोहाना में ही यह ट्रेनिंग मिल पाएगी। टोहाना में नियमित रूप से ट्रेनिंग शुरू हो जाने से युवाओं को फतेहाबाद नहीं आना पड़ेगा।
विज्ञापन


तोमर ने बताया कि प्रोफेशनल फर्स्ट एड ट्रेनिंग का नया बैच 16 अक्तूबर से शुरू होगा। ट्रेनिंग करने के इच्छुक युवा 14 अक्तूबर तक वेबसाइट www.ircsfa.org पर अपना पंजीकरण करवा सकेंगे। 30 युवाओं का एक बैच होगा, जिसमें 8 दिन प्रतिदिन 2 घंटे युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह नया बैच किसान रेस्ट हाउस में लगेगा। यदि जाखल में भी 30 युवाओं का पंजीकरण हो जाता है तो उनका भी नया बैच शुरू कर दिया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए इच्छुक युवा जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव श्याम सुंदर के मोबाइल नंबर 8571856900 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed