{"_id":"6500ab7595863455720543a6","slug":"records-of-four-years-old-building-maps-missing-from-the-portal-new-files-also-stuck-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-5353-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पोर्टल से चार साल के भवनों के नक्शों का रिकॉर्ड गायब, नई फाइलें भी अटकीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पोर्टल से चार साल के भवनों के नक्शों का रिकॉर्ड गायब, नई फाइलें भी अटकीं
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान सिस्टम पोर्टल को अपडेट करते समय पिछले चार सालों का शहर के भवनों के नक्शे का रिकॉर्ड गायब हो गया है। रिकॉर्ड गायब होने से भवन मालिकों के साथ-साथ अधिकारियों के भी पसीने छूटे हुए हैं। जिले के करीब डेढ़ हजार नक्शों का रिकॉर्ड गायब होने का अनुमान है। मुख्यालय स्तर पर इस रिकॉर्ड को रिकवर करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ रिकॉर्ड रिकवर हुआ है, लेकिन पोर्टल पर वह फाइल अभी खुल नहीं रही है। पोर्टल अपडेट के चक्कर में नए आवेदनों की फाइल भी अप्रूव नहीं हो रही है। एप लोकेशन काम नहीं करने के कारण फाइल को अंतिम स्टेज में अनुमति नहीं मिल रही है। तीन माह से पोर्टल का अपडेट का काम चल रहा है। नगर परिषद के पास पोर्टल पर हर माह 20 से 25 फाइलें अप्रूवल के लिए आती हैं।
वर्ष 2019 से अगस्त 2023 तक रिकॉर्ड गायब
बिल्डिंग नक्शा पास करवाने के लिए होब पास यानी हरियाणा ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान सिस्टम पर ऑनलाइन आवेदन करना होता है। इस प्रक्रिया को नवंबर 2019 में शुरू किया गया था। बताया जा रहा है कि अगस्त माह तक पोर्टल से पिछले चार सालों का रिकार्ड गायब है। ये ही नहीं पोर्टल अपडेट होने के बाद धीमा हो गया है। रिकॉर्ड रिकवर होने के बाद अपडेट पोर्टल पर आएगा तो प्रक्रिया और ज्यादा धीमी हो जाएगी।
पोर्टल पर चार विभाग करते हैं नक्शे पास
हरियाणा बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम पर भवन निर्माण के लिए नक्शों की स्वीकृति के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाता है। इस पर नगर निकाय विभाग, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, एचएसआईआईडीसी और जिला नगर योजनाकार नक्शों को स्वीकृति देता है। अपडेटेशन को लेकर करीब दो माह तक पोर्टल को बंद भी रखा गया। जब इसे अपडेट किया गया तो इसमें पुराना डाटा गायब मिला। मौके पर भवन निर्माण का फोटो लेकर पोर्टल से जाेड़ने वाला मोबाइल एप्लीकेशन भी बंद हो गया है।
विज्ञापन
बैंक लोन के लिए नक्शे पास करवा रहे लोग
जिले में भवन निर्माण को लेकर लोग नक्शे पास करवाने के लिए गंभीर नहीं है। बैंक लोन लेने के लिए नक्शा पास करवाना जरूरी है। अधिकतर मामलों में लोग बैंक लोन लेने के लिए ही नक्शा पास करवा रहे है। ये ही कारण है कि यहां पर नक्शा पास को लेकर आवेदन कम है और अवैध निर्माण ज्यादा है।
ये है फतेहाबाद शहर में प्रॉपर्टी की स्थिति
कुल जनसंख्या : 90 ह जार
कुल प्रॉपर्टी : 27 हजार
कोट
हरियाणा ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम में तकनीकी खामी के कारण पोर्टल से नक्शे का रिकॉर्ड गायब हुआ है। यह दिक्कत पूरे प्रदेश में आई है। हालांकि, काफी डाटा रिकवर भी हो रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही पूरा रिकॉर्ड रिकवर हो जाएगा। आर्किटेक्ट को कहा गया है कि वह भी रिकॉर्ड सुरक्षित रखें।
-विकास बजाज, बिल्डिंग इंस्पेक्टर, नगर परिषद