फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Record 156 new patients found in one day, MP and two doctors also infected

एक दिन में रिकॉर्ड 156 नए मरीज मिले, सांसद और दो डॉक्टर भी संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Record 156 new patients found in one day, MP and two doctors also infected
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में कोरोना सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में 24 घंटे में वीरवार को पहली बार नए संक्रमितों का आंकड़ा 100 पार हो गया है। जिले में वीरवार को रिकॉर्ड तोड़ एक दिन में 156 नए केस मिले हैं। संक्रमण दर एक दिन में ही 4.68 से बढ़कर 17.31 पर पहुंच गई है। सिरसा लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल भी कोरोना संक्रमित हो गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। जिले में डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों के कोरोना संक्रमित होने का आंकड़ा बढ़ रहा है।
विज्ञापन

वीरवार को रतिया के होम आइसोलेशन टीम के दो डॉक्टर और भट्टू में तैनात एक स्वास्थ्यकर्मी कोरोना संक्रमित मिले है। इसके अलावा सिविल सर्जन कार्यालय के बायोमेडिकल इंजीनियर कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक वीरवार को फतेहाबाद शहरी क्षेत्र में 32, टोहाना शहरी क्षेत्र में 24, रतिया शहरी क्षेत्र में 34, भट्टू में 22, बड़ोपल में 17, भूना में 15 और जाखल में 12 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वीरवार को 901 लोगों के कोरोना के सैंपल लिए गए हैं। अभी लैब से 928 कोरोना सैंपलों की रिपोर्ट आनी है।
विज्ञापन

405 होमआइसोलेट, एक अस्पताल में दाखिल
कोरोना संक्रमण को लेकर इस बार राहत ये है कि संक्रमित घर पर रहकर ही स्वस्थ हो रह हैैं। वीरवार को 105 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं, फिलहाल अभी जिले में 406 संक्रमित मररीज सक्रिय हैं। इसमें से 405 होम आइसोलेट और एक अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद सुनीता दुग्गल की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
सिरसा लोकसभा क्षेत्र से सांसद सुनीता दुग्गल की भी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। सांसद ने सोशल मीडिया के जरिये यह जानकारी दी। फिलहाल सांसद को हाई ग्रेड फीवर है और उन्होंने खुद को होमक्वारंटीन कर लिया है। इससे पहले सांसद के पति आईपीएस राजेश दुग्गल भी कोरोना संक्रमित मिले थे। इसके बाद ही सांसद ने अपना सैंपल भी दिया था।
जिले में यूं बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण :
दिन संक्रमण दर नए केस मिले रिकवर हुए
4 जनवरी 1.49 9 0
5 जनवरी 1.13 8 0
6 जनवरी 1.39 9 2
7 जनवरी 3.17 21 2
8 जनवरी 5.71 24 0
9 जनवरी 0.66 30 0
10 जनवरी 2.91 21 9
11 जनवरी 4.22 32 7
12 जनवरी 2.66 19 16
13 जनवरी 6.21 44 33
14 जनवरी 14.26 92 19
15 जनवरी 7.74 53 24
16 जनवरी 22.49 65 3
17 जनवरी 10.56 92 69
18 जनवरी 6.43 57 3
19 जनवरी 4.68 40 47
20 जनवरी 17.31 156 105
2274 ने ही लगवाया टीका, 516 किशोर पहुंचे
कोरोना टीकाकरण अभियान एक बार फिर से धीमा हो गया है। वीरवार को जिले में 2274 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया है। 516 किशोर ही टीका लगवाने पहुंचे हैं। 18 से 44 आयु वर्ग के 1235 लोगों ने टीकाकरण करवाया है। जिले में अब तक 6 लाख 62 हजार लोग पहली और 4 लाख 36 हजार लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं।
10 दिनों में 728 ने ही लगवाई बूस्टर डोज
स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और बुजुर्गों को बूस्टर डोज लग रही है। जिले में 10 दिनों में 728 ने ही बूस्टर डोज लगवाई है। 345 स्वास्थ्यकर्मी, 20 फ्रंटलाइन वर्कर्स और 363 बुजुर्ग बूस्टर डोज लगवा चुके हैं।

कोट
कोरोना संक्रमण के जिले में वीरवार को 156 नए केस मिले हैं और 105 स्वस्थ भी हुए हैं। राहत की बात यह है कि एक्टिव केस में एक ही अस्पताल में दाखिल है। लोग सावधानी बरतें और जांच जरूर करवाएं।
- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed