फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ration reached depot but not supplied due to strike

Fatehabad News: डिपो पर पहुंचा राशन लेकिन हड़ताल के कारण नहीं हो रही आपूर्ति

Thu, 18 Jan 2024 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 18 Jan 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Ration reached depot but not supplied due to strike
फतेहाबाद। डिपो संचालकों की हड़ताल के बीच सरकार की ओर से डिपो पर सरसों के तेल के अलावा राशन पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया गया है लेकिन डिपो पर राशन नहीं बांटा जा रहा है। इससे सैकड़ों कार्डधारकों का हक छिनने का खतरा है।
विज्ञापन


जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 366 राशन डिपो हैं और इन राशन डिपो पर हर माह सरकार की ओर से कार्ड धारकों की संख्या के अनुसार राशन भेजा जाता है। पिछले माह राशन कार्ड धारकों की संख्या अधिक हो गई थी। इस कारण करीब 30 फीसदी के करीब राशन कार्ड धारक राशन से वंचित हो गए थे।
विज्ञापन

इस माह भी राशन तो सभी डिपो पर पहुंच चुका है, लेकिन राशन डिपो संचालक हड़ताल पर चले गए हैं। इस कारण डिपो पर राशन का वितरण नहीं हो पा रहा है। इससे कई राशन कार्ड धारक परेशान हैं। वहीं डिपो संचालकों ने बताया कि मांग पूरी होने तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




डिपो पर इतना आया राशन
फतेहाबाद के 366 राशन डिपो पर इस माह 18,81,135 किलोग्राम गेहूं, 19,65,939 किलोग्राम बाजरा और 1,63,116 किलोग्राम चीनी की आपूर्ति की गई है। हालांकि राशन डिपो पर अभी सरसों के तेल की आपूर्ति नहीं हो सकी है।


जिले में राशन कार्ड धारकों का विवरण
कुल राशन कार्ड धारक 1,86,437
परिवार में लोगों की संख्या 7,25,526

राशन डिपो की कुल संख्या 366



अधिकतर नए नियम राशन डिपोधारकों के खिलाफ हैं। सरकार ने 300 राशन कार्डों पर एक डिपो का लाइसेंस देने का निर्णय लिया है, जबकि पहले 600 से 1,200 राशन कार्डों पर राशन डिपो का लाइसेंस मिलता था। मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। - शीशपाल गोदारा, प्रदेशाध्यक्ष, फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन।


सभी डिपो पर राशन भेज दिया गया है। जल्द ही सरसों के तेल की भी डिलीवरी कर दी जाएगी। डिपो धारकों की हड़ताल समाप्त करवाने के लिए राज्य सरकार और फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के बीच बातचीत चल रही है। जल्द ही समाधान निकलने की उम्मीद है। - विनीत जैन, खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed