फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ration not being provided due to thumb impression not matching in biometric machine at depot

Fatehabad News: डिपो पर बायोमीट्रिक मशीन में अंगूठे के निशान का मिलान न होने से नहीं मिल रहा राशन

Fri, 19 Apr 2024 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 19 Apr 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Ration not being provided due to thumb impression not matching in biometric machine at depot
मशीन पर अंगूठा लगवाता डिपो धारक। 
जाखल। राशन डिपो पर रखी गई बायोमीट्रिक मशीन में उपभोक्ताओं के अंगूठे के निशान का मिलान नहीं होने से राशन वितरण में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को घंटों लाइन में लगे रहने के बावजूद खाली हाथ जाना पड़ता है। राशन लेने के लिए देर रात तक कार्डधारक लाइनों में खड़े नजर आते हैं। बिना अंगूठे का निशान लगाए डिपो धारक भी राशन देने से इंकार कर देता है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि राशन डिपो पर किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने बायोमीट्रिक सिस्टम शुरू किया हुआ है। इसके लिए उपभोक्ता को डिपो पर जाकर मशीन पर अंगूठा लगाना पड़ता है। कई बार मशीन बार-बार अंगूठा लगाने पर भी उपभोक्ता की पहचान स्वीकार नहीं कर पाती है, जिसके चलते उसे राशन नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

---------
लोगों ने की वैकल्पिक व्यवस्था की मांग

उपभोक्ताओं ने बार-बार आने वाली परेशानियों से निजात दिलाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है। जन चेतना मंच के चेयरमैन जगवीर गोस्वामी ने भी मांग की कि खाद्य एवं पूर्ति विभाग की ओर से बायोमीट्रिक मशीन पर अंगूठा नहीं लगने की स्थिति में मेनुअल सिस्टम अपनाना चाहिए ताकि जरूरतमंद को समय पर राशन मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------

यदि किसी उपभोक्ता के साथ हर बार ऐसा होता है तो वह अपने पड़ोसी का नाम नॉमिनी के तौर पर दर्ज करवा सकता है। शर्त यह है कि पड़ोसी का भी नाम उस मशीन में दर्ज होना चाहिए। यदि ऐसा हो जाएगा तो दिक्कत नहीं आएगी।

राकेश कुमार, निरीक्षक, खाद्य एवं पूर्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed