फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Rapid survey of 1.43 lakh houses found 2206 fever sufferers

Fatehabad News: 1.43 लाख घरों के रेपिड सर्वे में 2206 बुखार ग्रस्त मिले

Tue, 11 Jul 2023 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 11 Jul 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Rapid survey of 1.43 lakh houses found 2206 fever sufferers
गांव बड़ोपल में लारवा को लेकर कूलर की जांच करते हुए स्वास्थ्यकर्मी।
फतेहाबाद । स्वास्थ्य विभाग का डेंगू-मलेरिया को लेकर चौथा रेपिड फीवर सर्वे पूरा हो गया है। इस बार के सर्वे में सबसे ज्यादा बुखार के केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 1 जुलाई से लेकर 10 जुलाई तक 1 लाख 43 हजार 599 घरों का सर्वे किया। इस सर्वे के दौरान 2206 बुखार पीड़ित मरीज मिले हैं। विभाग ने इनकी मलेरिया जांच को लेकर स्लाइड बनवाई। जांच में मलेरिया केस नहीं मिला है। पिछले तीन सर्वे में भी मलेरिया या डेंगू का केस सामने नहीं आया था।
विज्ञापन

हालांकि मौसम में बदलाव के चलते वायरल केस बढ़े हैं। स्वास्थ्य विभाग की पिछली तीन रिपोर्ट के मुताबिक जून माह में रेपिड फीवर सर्वे के दौरान 1 लाख 14 हजार घरों का सर्वे किया गया। यहां पर 1981 बुखार पीडि़त मिले। मई माह में 1 लाख 20 हजार घरों के सर्वे में 2185 बुखार पीडि़त मिले थे। अप्रैल माह में एक लाख 13 हजार घरों के सर्वे में 2062 बुखार केस मिल चुके हैं। जिन लोगों को बुखार की दिक्कत थी उनको दवा दी गई।
विज्ञापन


जिले में पिछले सालों में डेंगू और मलेरिया के ये मिल चुके मरीज
वर्ष डेंगू मरीज मिले मलेरिया मरीज मिले
2015 189 992
2016 38 368
2017 419 107
2018 56 2
2019 29 5
2020 35 4
2021 993 2
2022 154 0
2023 0 0

मलेरिया के ये हैं लक्षण :
- तेज बुखार होना
- सर्दी व कंपन
- सिर दर्द व उल्टियां होना

मच्छर के काटने से खुद को ऐसे बचाएं
मलेरिया व मच्छर जनित बीमारियों से बचने के लिए खासकर गर्भवती महिला और बच्चों को मच्छरदानी या मच्छरजनक क्रीम का प्रयोग करना चाहिए। घर के दरवाजों व खिड़कियों पर जाली का इस्तेमाल करें। कीटनाशक के छिडक़ाव के बाद कम से कम तीन महीने तक रंग-रोगन न करवाएं। पूरी बाजू के कपड़े पहने।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र में बीमारी बढऩे का खतरा, लगाए ब्लीडिंग चेकर :
स्वास्थ्य विभाग को शहरी क्षेत्र में डेंगू फैलने का खतरा सता रहा है। इसके चलते 20 ब्लीडिंग चेकर लगाए गए हैं। इन ब्लीडिंग चेकर घर-घर जाकर सर्वे करेंगे। इसके अलावा घर के अंदर लारवा मिलने पर उसे नष्ट करेंगे। जलभराव मिलने पर टेमीफोस की दवा डालेंगे। ब्लीडिंग चेकर को मोहल्लों में ग्रुप मीटिंग करके लारवा की पहचान के लिए लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए है।


डेंगू-मलेरिया पर कंट्रोल को लेकर रेपिड फीवर सर्वे करवाया जा रहा है। इस बार सर्वे में 2206 केस मिले हैं। मलेरिया जांच को लेकर इनकी स्लाइड बनाई गई थी लेकिन मलेरिया केस नहीं मिला है।
- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed