फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Rapid antizen kite finish for corona test

स्वास्थ्य विभाग के पास कोरोना जांच के लिए रैपिड एंटीजन किट का स्टॉक खत्म

Thu, 03 Sep 2020 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Rapid antizen kite finish for corona test
कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ स्वास्थ्य विभाग को वीरवार को झटका लगा है। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में रैपिड एंटीजन किट का स्टॉक खत्म हो गया है। इसके चलते वीरवार को फील्ड में ज्यादा सैंपलिंग नहीं हो पाई। विभाग की टीम को फिल्ड में आरपीसीआर सैंपल लेने पड़े। इसके अलावा अन्य अस्पतालों में भी एंटीजन किट खत्म होने की कगार पर हैं। रैपिड एंटीजन किट का फायदा यह है कि इसकी रिपोर्ट विभाग को आधे घंटे में मिल जाती है। हालांकि सिविल सर्जन डॉ. मनीष बंसल का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय से तीन हजार किटों की डिमांड की गई है। शुक्रवार तक किट उपलब्ध होने की संभावना है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण केस बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट शुरू किए। इससे विभाग को कोरोना संक्रमित मरीज की आधे घंटे में रिपोर्ट मिल जाती है। इस टेस्ट का प्रयोग विभाग की टीमें फील्ड में कर रही है। हॉट स्पॉट एरिया में इन किटों से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

अब तक 10 हजार रैपिड एंटीजन टेस्ट : स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक जिले में 30804 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें से 10 हजार 445 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए हैं। रैपिड एंटीजन जांच में 354 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 20 हजार सैंपल आरटीपीसीआर किए हैं इसके अलावा 354 ट्रनेट से जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन हजार एंटीजन किटों की डिमांड भेजी गई है। एक या दो दिनों में आने की संभावना है।
- डॉ.मनीष बंसल, सिविल सर्जन ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed