{"_id":"6a3abecdd730a4f92e0407b6","slug":"ramnagar-colony-secured-first-place-in-tug-of-war-while-naharka-mohalla-took-the-top-spot-in-handball-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-156178-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: रस्साकशी में रामनगर कॉलोनी व हैंडबाल में नाहरका मोहल्ला रहा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: रस्साकशी में रामनगर कॉलोनी व हैंडबाल में नाहरका मोहल्ला रहा प्रथम
Tue, 23 Jun 2026 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 23 Jun 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
रतिया। गुम्मटसर स्पोर्ट्स टैलेंट लाइव ट्रस्ट में आयोजित रस्साकसी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड
रतिया। गुमटसर अकादमी में आयोजित एथलेटिक्स मीट एवं योग कार्यक्रम में खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। रस्साकशी मुकाबले में रामनगर कॉलोनी ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि गुमटसर अकादमी दूसरे स्थान पर रही। हैंडबाल प्रतियोगिता में नाहरका मोहल्ला विजेता बना और एमके अकादमी उपविजेता रही।
भंगड़ा प्रतियोगिता में खुशी, प्रीत, पूजा, कणिका, सुमन कौर एवं राजू की टीम ने पहला स्थान हासिल किया वहीं गिन्नी, हैप्पी, कर्ण, रणवीर, सहज एवं कार्तिक की टीम दूसरे स्थान पर रही। योग प्रतियोगिता में लड़कियों के वर्ग में पूजा वर्मा, प्रीत कौर एवं राजबीर कौर ने क्रमशः प्रथम तीन स्थान प्राप्त किए। लड़कों के वर्ग में मनिंद्र समरा प्रथम, दलीप बोहरा द्वितीय और हैप्पी गुर्जर तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दविंद्र सिंह थिंद (हमजापुर) एवं वेद गोयल (कमाना) ने शिरकत की। उन्होंने युवाओं को खेल एवं योग के माध्यम से अनुशासित जीवन अपनाने और नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी। आयोजक हरदीप सिंह ने प्रतियोगिताओं की जानकारी साझा करते हुए बताया कि आयोजन में विभिन्न टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में छिंद्र पाल कौर, गुरनूर गिन्नी, बलवीर खोखर, इंद्रजीत समरा, अमनदीप कौर, भीम सिंह, गुरप्रीत सिंह, संदीप सिंह एवं अजय बेदी ने सहयोग दिया। स्कोरिंग की जिम्मेदारी खुशदीप कौर एवं अंजू कंबोज ने संभाली, जबकि निर्णायक की भूमिका हरदीप सिंह एवं बीकर सरोए ने निभाई।