{"_id":"57717e614f1c1bc97379bb7e","slug":"rajyasabha-congress-bjp-abhay-chautala-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस-भाजपा ने की मिलीभगत : अभय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस-भाजपा ने की मिलीभगत : अभय
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद
Updated Tue, 28 Jun 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
नागपुर में कार्यकता सम्मेलन में भाग लेते अभय चौटाला
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं इनेलो नेता अभय चौटाला ने कांग्रेस और भाजपा पर राज्यसभा चुनाव में मिलीभगत कर उनके उम्मीदवार आरके आनंद को हराने का आरोप लगाया है। अभय चौटाला ने साफ तौर पर कहा कि अगर आयोग मामले की निष्पक्ष जांच नहीं करेगा, तो उनकी पार्टी इस मुद्दे पर कोर्ट में जाने से भी नहीं हिचकेगी। अभय सोमवार को रतिया के गांव नागपुर में इनेलो के सद्भावना सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश का भाईचारा खत्म कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता का ध्यान असल मुद्दों से हटवाने के लिए जाट आरक्षण की आग में पूरे प्रदेश को झोंक दिया गया।
वृद्धावस्था पेंशन पर उन्होंने कहा कि इनेलो चौ. देवीलाल द्वारा आरंभ कि गई वृद्धावस्था पेंशन को बंद नहीं होने देंगे, चाहे इसके लिए प्रदर्शन और धरने ही क्यों न करने पड़ें। उन्होंने प्रदेश में बिजली संकट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि किसानों को प्रचुरमात्रा में बिजली ना मिलने के कारण उनकी फसलें सूखती जा रही हैं ।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता निशान सिंह, रतिया विधायक रविंद्र बलियाला, विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, जिला प्रधान बलविंद्र कैरो, शहरी अध्यक्ष हरबंस खन्ना,बिकर सिंह हडोली, जितेंद्र अग्रवाल, रमेश लाली, विकास मेहता, राजकुमार सरदाना सहित अनेक इनेलो नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
अध्यापक है नहीं, गीता कौन पढ़ाएगा
गंाव खुनन में दिलबाग सिंह के निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अभय चौटाला ने हिसार रेंज के आईजी द्वारा सीएम की फोटो घर पर लगाने वाले बयान पर हमला बोलते हुए कहा कि आईजी सरकार के पिछलग्गू न बनें। कांग्रेस द्वारा कर्मचारियों के समर्थन के सवाल पर अभय चौटाला ने कहा कि कांग्रेेस कर्मचारियों का साथ देने का ढकोसला कर रही है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने भाजपा की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार बताए कि उसने अब तक लड़कियों के कितने स्कूल और कॉलेज बनवाए हैं। प्रदेश में स्कूलों में गीता पढ़ाने पर कटाक्ष करते हुए अरोड़ा ने कहा कि स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने हेतु अध्यापक ही नहीं है, तो गीता कौन पढ़ाएगा।