फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Rajya Sabha member wrote a letter to the Railway Minister for stopping the train.

Fatehabad News: ट्रेन के ठहराव के लिए राज्यसभा सदस्य ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

Wed, 01 Jan 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 01 Jan 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha member wrote a letter to the Railway Minister for stopping the train.
टोहाना। राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने टोहाना व जमालपुर रेलवे स्टेशन से संबंधित मांगों को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। बराला ने केंद्रीय मंत्री को ट्वीट कर शीघ्र समस्या का हल करने के लिए आग्रह किया है।
विज्ञापन


मंत्री के नाम लिखे पत्र में बराला ने कहा कि टोहाना रेलवे स्टेशन दिल्ली डिविजन में पड़ता है। ट्रेन संख्या 14035,14036 धौलाधार एक्सप्रेस है, जो पठानकोट से जाखल नरवाना होते हुए दिल्ली जाती है और दिल्ली से नरवाना जाखल होते हुए पठानकोट जाती है। इस ट्रेन का टोहाना में ठहराव नहीं है, जिससे हजारों यात्री प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन


इस ट्रेन का ठहराव होने से व्यापारी उचित समय पर दिल्ली, लुधियाना व पठानकोट जा सकते हैं, लेकिन अब भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है इसलिए इस ट्रेन का ठहराव जल्द से जल्द करवाया जाए। यह ट्रेन जाखल व नरवाना के बीच 40 मिनट का समय लेती है ऐसे में टोहाना रेलवे स्टेशन पर इसका ठहराव होने से इस ट्रेन के समय में कोई परिवर्तन नहीं आएगा। दैनिक रेल यात्री एसो. के प्रधान राजेश नागपाल ने कहा कि धौलाधार एक्सप्रेस व हिसार- धुरी पैसेंजर के ठहराव से यात्रियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिरथला ललौदा रेलवे स्टेशन पर हिसार-धुरी पैसेंजर के ठहराव की मांग

सुभाष बराला ने रेलमंत्री को लिखा कि कोरोना काल से पिरथला ललौदा रेलवे स्टेशन अंबाला डिविजन में पड़ता है। हिसार से लुधियाना जाने वाली एकमात्र पैसेंजर ट्रेन हिसार- धुरी पैसेंजर किफायती गाड़ी थी जिससे हजारों लोग प्रतिदिन यात्रा करते थे लेकिन अज्ञात कारणों से ट्रेन को बंद कर दिया गया है अब लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस ट्रेन का ठहराव तुरंत किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed